फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Markets : ईद की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, यहां कम दाम में मिलेंगे लेटेस्ट आउटफिट

Sun, 26 Mar 2023 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे खास बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां से आप बेहद ही कम दामों में स्टाइलिश आउटफिट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
shopping - फोटो : istock
Delhi Shopping Markets : ईद का त्योहार हर किसी के जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आता है। इसकी तैयारी काफी दिन पहले से ही लोग शुरू कर देते हैं। ईद का दिन हर मुसलमान के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए लोग जमकर खरीदारी करते हैं। तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। पर, कई बार महंगाई के इस दौर में हम बाकी सारे काम तो करते हैं लेकिन अपने और अपने घर वालों के कपड़ों के साथ एडजस्ट करने लगते हैं।

इसी के चलते आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे खास बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां से आप बेहद ही कम दामों में स्टाइलिश आउटफिट खरीद सकते हैं। इन बाजारों में आपको कपड़ों के साथ-साथ एक्सेसरीज और फुटवियर भी बेहद कम दामों में मिल जाएगी। यहां से शॉपिंग करने पर आपको ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए देर ना करते हुए आपको दिल्ली के इन सस्ते बाजारों के बारे में बताते हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
Sarojini Nagar - फोटो : शुभम बंसल

सरोजनी नगर

दिल्ली से सबसे प्रसिद्ध बाजारों में सरोजनी नगर मार्केट का नाम शुमार है। यहां आपको बेहद कम दाम में अपने लिए एक से बढ़ कर एक एथनिक वियर मिल जाएंगे। इतना ही नहीं आप यहां से बेहद कम दामों में अपने लिए ज्वेलरी भी खरीद सकती हैं। फुटवियर का कलेक्शन भी यहां काफी अच्छा आता है। 
विज्ञापन

3 of 6
chandni chowk - फोटो : अमर उजाला
चांदनी चौक

एथनिक वियर के लिए चांदनी चौक सबसे ज्यादा बेस्ट बाजार माना जाता है। यहां शादी से लेकर त्योहार तक के लिए बेस्ट आउटफिट मिल जाते हैं। खास बात है कि चांदनी चौक बाजार में दूर-दूर से लोग कपड़े खरीदने आते हैं। अगर आप ट्रेंडिंग एथनिक वियर की तलाश में हैं तो यहां जाकर आपकी तलाश दूर हो सकती है। 

4 of 6
Shopping - फोटो : अमर उजाला
सीलमपुर मार्केट

ईद की शॉपिंग के लिए ये बाजार काफी परफेक्ट है। हर तरह का फ्रेब्रिक आपको इस बाजार में मिल जाएगा। जिससे आप अपने हिसाब से कपड़े कस्टमाइज करा सकती हैं। यहां से आपको लेटेस्ट आउटफिट्स भी मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
shopping - फोटो : istock
खान मार्केट 

दिल्ली के काफी पुराने बाजारों में खान मार्केट शामिल है। यहां से आप ईद के लिए ट्रेंडिंग लहंगे और अन्य एथनिक वियर खरीद सकती हैं। यहां जाने से पहले एक बात अपने दिमाग में बैठा लें कि आपको यहां तगड़ा मोलभाव करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shopping - फोटो : Pixabay
लाजपत नगर

लाजपत नगर के बाजार बाकियों के मुकाबले थोड़ा महंगा है। यहां आपको लेटेस्ट एथनिक वियर मिल सकता है। जिसे आप ईद पर कैरी कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें