पहली बार वैष्णो देवी जा रहे यात्रियों के लिए टिप्स वैष्णो देवी मंदिर जम्मू के त्रिकूट पर्वत पर स्थित है, जहां कटरा से 13 किलोमीटर चढ़ाई करके पहुंचा जाता है। कटरा से हेलिकॉप्टर सर्विस सांझी छत तक मिलेगा, यहां से ढाई किमी पैदल यात्रा करनी पड़ेगी। कटरा से पैदल, घोड़े, टैक्सी या पालकी के जरिए माता के दरबार तक पहुंच सकते हैं। माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान बीच में अर्धकुंवारी की गुफा है, जिसके दर्शन के लिए बुकिंग करानी होती है। यात्रा शुरू करने से पहले यात्रा पर्ची लेनी होती है, जो श्राइन बोर्ड के काउंटर या आधिकारिक वेबसाइट मिल जाएगी। हेलीकॉप्टर का किराया 1000 रुपये प्रति व्यक्ति और घोड़े से 1600 रुपये में एक तरफ की चढ़ाई कर सकते हैं। ट्रैवल