Ganesh Chaturthi 2024 Special Saree Look: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री आज के समय में भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था। ये फिल्म आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। आज के समय में जब एक्ट्रेस 54 साल की हो गई हैं, तो भी वो अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं।
भाग्यश्री अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। खासतौर पर उनके साड़ी लुक्स कमाल के होते हैं। अब जब 7 सितंबर से देशभर में गणेशोत्सव का आरंभ होने जा रहा है, तो आप इस बार गणेशोत्सव में अभिनेत्री भाग्यश्री के जैसी रॉयल साड़ियां पहन सकती हैं।
यहां हम आपको अभिनेत्री की कुछ ऐसी खूबसूरत साड़ियां दिखाने जा रहे हैं, जो न सिर्फ आपको खूबसूरत लुक देंगी, बल्कि इन्हें कैरी करने के बाद आपका लुक रॉयल भी लगेगा।