Ganesh Chaturthi 2024: भारत देश में हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश ने धरती पर जन्म लिया था। हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश को पूजा जाता है। इसी वजह से उनके जन्मदिन को हम सभी एक उत्सव की तरह मनाते हैं।
गणेश चतुर्थी के दिन से 10 दिन चलने वाले गणपति उत्सव की शुरूआत होती है। इन दस दिनों में लोग अपने घर, दफ्तर और कॉलोनियों में बप्पा की स्थापना करते हैं। गणपति उत्सव के दौरान हर कोई नए-नए कपड़े पहनता है और खुशियां मनाता है।
अगर आप बप्पा के स्वागत में अपना पारंपरिक अंदाज दिखाना चाहते हैं तो इन अभिनेताओं के लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हों। यहां हम आपको तीन ऐसे अभिनेताओं के लुक दिखाने जा रहे हैं, जो अक्सर एथनिक अवतार में नजर आते हैं।