फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2024: भाग्यश्री की ये साड़ियां गणेशोत्सव में आपको देंगी खूबसूरत और सादगी भरा लुक

Sat, 07 Sep 2024 08:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस गणेशोत्सव में अगर आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो अभिनेत्री भाग्यश्री के जैसी साड़ियां पहनें। 
विज्ञापन
1 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram
Ganesh Chaturthi 2024 Special Saree Look: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री आज के समय में भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था। ये फिल्म आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। आज के समय में जब एक्ट्रेस 54 साल की हो गई हैं, तो भी वो अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। 

भाग्यश्री अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। खासतौर पर उनके साड़ी लुक्स कमाल के होते हैं। अब जब 7 सितंबर से देशभर में गणेशोत्सव का आरंभ होने जा रहा है, तो आप इस बार गणेशोत्सव में अभिनेत्री भाग्यश्री के जैसी रॉयल साड़ियां पहन सकती हैं।

यहां हम आपको अभिनेत्री की कुछ ऐसी खूबसूरत साड़ियां दिखाने जा रहे हैं, जो न सिर्फ आपको खूबसूरत लुक देंगी, बल्कि इन्हें कैरी करने के बाद आपका लुक रॉयल भी लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram
बांधनी साड़ी

पूजा-पाठ के वक्त बांधनी साड़ी पहनना अच्छा होता है। ये साड़ी राजस्थान और गुजरात की खासियत मानी जाती हैं। ये ज्यादातर चटक रंगों में ही आती हैं। ऐसे में आप गणेश चतुर्थी से आरंभ होने वाले गणेशोत्सव में ऐसी बांधनी साड़ी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram
बनारसी सिल्क

बनारस की मशहूर बनारसी सिल्क की साड़ी तो तकरीबन हर महिला के पास होती है। ऐसे में बिना सोचे गणेशोत्सव के पावन दिनों में ऐसी ही बनारसी साड़ी पहनकर बप्पा की पूजा करें। 

4 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram
पटोला साड़ी

पटोला साड़ियों को गुजरात की शान कहा जाता है। ये अपनी चमकीली रंगों और जटिल डिजाइनों के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में आप भी इस तरह की पटोला साड़ी गणेशोत्सव में पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट

बारिश के मौसम में फ्लोरल प्रिंट काफी प्यारा दिखता है। ऐसे में आप भाग्यश्री के जैसी फ्लोरल प्रिंट की साड़ी गणेशोत्सव में कैरी कर सकती हैं। खासतौर पर आप इसे दिन के वक्त पहन सकती हैं। दिन के वक्त ऐसी साड़ी देखने में प्यारी लगती है। 
विज्ञापन

6 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram
टाइ एंड डाई प्रिंट

ऐसी साड़ी काफी हल्की होती है। अगर आपको हल्की साड़ियां पहनना पसंद होता है तो ऐसी गुलाबी रंग की टाइ एंड डाई प्रिंट की साड़ी गणेशोत्सव में पहनें। ये काफी आरामदायक होती हैं और इसे पहनकर लुक भी प्यारा दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram
कांजीवरम सिल्क

कांजीवरम सिल्क की साड़ी पूजा-पाठ के समय पहनना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप गणेशोत्सव में भाग्यश्री के जैसे कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। ये काफी रॉयल लुक देने का काम करती है। इसके साथ गोल्ड की ज्वेलरी पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें