Ganesh Chaturthi Special Mehndi: अपने घर बप्पा को लेकर आ रहे हैं तो हाथों पर मेहंदी अवश्य लगाएं। यहां मेहंदी की कुछ खूबसूरत डिजाइन आपको दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हाथों पर ऐसी मेहंदी लगाकर करें बप्पा का स्वागत, मिलेगा भरपूर आर्शीवाद
- फोटो : instagram
Ganesh Chaturthi Special Mehndi: गणेश चतुर्थी का त्योहार नजदीक है और घर-घर में बप्पा को लेकर खुशियों का माहौल छा रहा है। इस पावन अवसर पर न केवल भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है, बल्कि पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ उनके स्वागत की तैयारियां भी की जाती हैं।
मेहंदी लगाना इस त्योहार की खूबसूरत परंपराओं में से एक है, जो हाथों की सजावट के साथ-साथ शुभता का प्रतीक भी है। खासकर महिलाओं के लिए मेहंदी एक खास तरीका है अपनी खुशी और भक्ति को व्यक्त करने का। गणेश चतुर्थी पर हाथों पर आकर्षक और पारंपरिक मेहंदी डिजाइन लगाकर आप बप्पा का स्वागत और भी खास बना सकते हैं।
ये डिजाइन न केवल आपके हाथों को खूबसूरत बनाएंगे, बल्कि त्योहार की खुशियों को भी दोगुना कर देंगे। अगर आप इस बार कुछ नया और आकर्षक मेहंदी डिजाइन्स अपनाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ बेहतरीन और खास मेहंदी डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें अपने हाथों पर भगवान की तस्वीर बनाने से एतराज नहीं है तो बप्पा के स्वागत में ये मेहंदी अपने हाथों पर रचाएं। इस मेहंदी में आपको अपनी हथेली पर बप्पा की तस्वीर बनानी है, वहीं कलाई के नीचे गणपति बप्पा मोरया लिखवाना है। इस मेहंदी को लगवाने के बाद आपके पूरे हाथ भर जाएंगे, जिससे आपका लुक भी अच्छा दिखेगा।
विज्ञापन
3 of 6
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
भरे हाथ मेहंदी लगवाना पसंद है तो इससे बेहतर डिजाइन आपको मिल नहीं सकता। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी हथेली पर फोकस करना है। इसमें हथेली के बीचों-बीच बप्पा की झलक दिखाएं और उसके आस पास महीन डिजाइन से भर लें। ध्यान रखें कि बप्पा की तस्वीर को डबल गोला करके ही बनाएं, ताकि इसपर अलग से फोकस हो सके।
4 of 6
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
नजर डालते हैं तीसरी डिजाइन पर तो इसमें भी हथेली के बीच में बप्पा बने हैं। इसके अलावा बप्पा के चारों और महीन फूल-पत्ती वाली डिजाइन बनी है। ऐसी डिजाइन की फूल पत्तियों को थोड़ा मोटा रखें, ताकि ये रचने के बाद प्यारी लगे। इसमें बप्पा की झलक को भी थोड़ा मोटा ही बनाएं, ताकि रचने के बाद मेहंदी का रंग और निखर जाए।
विज्ञापन
5 of 6
चौथी डिजाइन
- फोटो : Amar Ujala
चौथी डिजाइन
यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें हाथों पर भगवान की तस्वीर बनाना नहीं पसंद तो आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इसमें बप्पा की तस्वीर नहीं बनाई गई है, बल्कि हथेली के बीच में मंडाला आर्ट वाली डिजाइन बनाई गई है। ये डिजाइन भी देखने में कमाल की लगती है। इसमें उंगलियो की डिजाइन पर फोकस रखें।
कुछ अलग लेकिन भरे हाथ मेहंदी की डिजाइन तलाश कर रही हैं, तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। इस तरह की डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। खास बात ये है कि मेहंदी की ऐसी डिजाइन का रंग बेहद ज्यादा आता है।