फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2025: आज है हरतालिका तीज, पूजा के लिए खास तरह से हों तैयार

Tue, 26 Aug 2025 10:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips To Get Ready For Teej Puja: आज सभी जगहों पर हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाओं का खूबसूरत दिखना तो बनता है। ऐसे में आज आप भी खास अंदाज में तैयार हों। 
विज्ञापन
1 of 6
आज है हरतालिका तीज, पूजा के लिए खास तरह से हों तैयार - फोटो : instagram
Tips To Get Ready For Teej Puja: आज पूरे देश में हरतालिका तीज का पावन और शुभ त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये दिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि ये पर्व मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा का प्रतीक है, जो समृद्धि, सुख-शांति और सौभाग्य का वरदान देता है।

हरतालिका तीज पर महिलाएं व्रत रखती हैं, पूजा-अर्चना करती हैं और पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी होकर इस दिन को यादगार बनाती हैं। इस अवसर पर उनका रूप और भी निखर जाता है, क्योंकि तीज का त्योहार सुंदरता, सादगी और भक्ति का संगम होता है।

हरतालिका तीज की शाम खास होती है जब महिलाएं मेहंदी लगाती हैं, सिंदूर से अपने माथे को सजाती हैं और गीत-संगीत के साथ खुशियां मनाती हैं। इस त्योहार पर खुद को तैयार करना भी उतना ही जरूरी है जितना पूजा-पाठ। इसलिए आज आप भी कुछ टिप्स फॉलो करते हुए हों तैयार, ताकि दिखें सबसे अलग और सबसे खूबसूरत.....
विज्ञापन

2 of 6
पहने लाल या हरी साड़ी - फोटो : instagram
पहने लाल या हरी साड़ी

ये दिन सुहाग को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन खास लाल या हरे रंग की साड़ी पहनना ही शुभ माना जाता है। ये रंग सुहाग का प्रतीक होता है। इसलिए आज पूजा के समय लाल या हरे रंग की साड़ी पहनकर ही तैयार हों। अगर आपके पास आपकी शादी की कोई साड़ी रखी है, तो उसे भी आप हरियाली तीज की पूजा में कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हाथों में मेहंदी है जरूरी - फोटो : instagram
हाथों में मेहंदी है जरूरी

अगर अभी तक आपने अपने हाथों पर मेहंदी नहीं लगाई है तो इंस्टेंट वाला कोन मंगवा कर मेहंदी अप्लाई करें। क्योंकि आज के दिन हाथों पर मेहंदी लगाना बेहद जरूरी होता है। अब तो बाजार में कई टैटू भी आते हैं, जोकि आसानी से मेहंदी वाली छाप दे जाते हैं। अगर आपके पास समय है, तो हरी मेहंदी से ही अपने हाथों को सजाएं। 

4 of 6
सुहाग की निशानियां न भूलें - फोटो : instagram
सुहाग की निशानियां न भूलें

आज तैयार होते समय मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, पैरों में बिछिया और माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। ये चारों ही चीजें सुहाग की निशानी है, जिसे पूजा के समय कभी भी नहीं भूलना चाहिए। इसलिए जब खासतौर पर पूजा के लिए तैयार हों, तब इन चीजों को याद से कैरी करें। 
विज्ञापन

5 of 6
बालों में लगाएं फूल - फोटो : instagram
बालों में लगाएं फूल

अगर आपके घर के आस-पास कहीं गजरा मिल रहा है, तब तो सही है, वरना अपने बालों में एक फूल अवश्य लगाएं साड़ी लुक के साथ बालों में फूल लगाने से खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। इससे लुक काफी प्यारा और खूबसूरत लगता है। खासतौर पर अगर आप गुलाब को अपने बालों में लगाएंगी, तो आपका लुक और कमाल का लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram
इन बातों का रखें ध्यान

तीज की पूजा के लिए तैयार हो रही हैं तो ध्यान रखें कि आज के दिन काला या नीला कपड़ा न पहनें। इसके अलावा ऐसे कपड़े पहनें, जिसे पहनकर आप पूजा में बैठ सकें। अपने श्रृंगार में भी काले-नीले रंग की चीजों को शामिल न करें, क्योंकि पूजा के समय ये रंग पहनना अच्छा नहीं माना जाता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें