फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्रीयन लुक में होना है तैयार तो इन एक्ट्रेस के लुक से लें टिप्स

Wed, 31 Aug 2022 12:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महाराष्ट्रीयन लुक - फोटो : social media
गणेश चतुर्थी पर घर-घर गणपति बप्पा की पूजा होती है। और लोग घऱ में उन्हें विराजते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा धूमधाम से गणेश उत्सव महाराष्ट्र में मनाया जाता है। यहां पर महिलाएं पुरे पारंपरिक अंदाज में तैयार हो गणपति बप्पा को घर में लाती हैं और पूरे दस दिन पूजा अर्चना करती हैं। अगर इस गणेश चौथ आप भी बप्पा की पूजा के लिए महाराष्ट्रीयन लुक में तैयार होना चाहती हैं। तो एक्ट्रेस के इन लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। साड़ी बांधने के अंदाज से लेकर मेकअप तक सबकुछ कॉपी कर आप पूरे महाराष्ट्रीयन लुक में नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
महाराष्ट्रीयन लुक - फोटो : social media
साड़ी को पहने खास अंदाज में
महाराष्ट्रीयन लुक में सबसे खास साड़ी पहनने का अंदाज होता है। पारंपरिक महाराष्ट्र की महिलाएं साड़ी को पैरों के बीच से लाकर कमर पर बांधती हैं। इस तरह से पहनने वाली साड़ी को नउवारी साड़ी कहते हैं। जिसका मतलब है पूरे नौ गज की साड़ी। लेकिन अगर आपके पास नउवारी साड़ी नही है तो किसी भी बॉर्डर वाली साड़ी को इस तरह से पहन सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
महाराष्ट्रीयन लुक - फोटो : social media
सिल्क की बॉर्डर वाली साड़ी महाराष्ट्रीयन लुक में में पहनने के लिए बेस्ट होती है। इससे अच्छा ट्रेडिशनल लुक मिलता है। साड़ी पहनने के लिए सबसे पहले साड़ी को कमर पर लपेटकर सामने की ओर लाएं और गांठ लगा लें। और साड़ी के छोटे हिस्से को पैरों के बीच से पीछे की ओर ले जाएं और कमर पर खोस लें। फिर आगे की तरफ साड़ी की कुछ प्लीट्स बनाकर कमर पर फिक्स कर लें। फिर साड़ी के बचे हिस्से को कंधे पर पल्लू बनाकर डाल दें। बस पिन की मदद से पल्लू को कंधे पर टिका लें और तैयार है आपका महाराष्ट्रीयन लुक।

4 of 6
महाराष्ट्रीयन लुक - फोटो : social media
साड़ी के साथ ही महाराष्ट्रीयन लुक में नथ और बालों में लगा गजरा भी बेहद खास होता है। इसके साथ ही मेकअप को भी बिल्कुल भड़कीला रखा जाता है। इस तरह के लुक के लिए आप माधुरी दीक्षित से लेकर प्रियंका चोपड़ा के इन पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
महाराष्ट्रीयन लुक - फोटो : social media
मेकअप के लिए सबसे पहले चेहरे पर बेस और फाउंडेशन लगा लें। फिर आंखों में गहरा काला काजल भरें और आईलाइनर की मदद से आंखों को आकार दें। आईशैडो को साड़ी की मैचिंग का ही रखें। साथ ही माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाएं और बालों को पीछे की ओर बड़े से जूडे में बांध लें। जूड़े में गजरे को पूरे गोल आकार में घुमाते हुए लगाएं। आप चाहें तो गजरे की दो से चार परत लगा सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lavani - फोटो : social media
साथ में ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन नथ को जरूर पहनें। तभी ये लुक पूरा होगा। और साथ में चाहें तो छोटा सा मांगटीका भी माथे पर लगा लें।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें