Friendship Day Dress Code Ideas: अगर आप फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने या पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो स्टाइलिश दिखना तो बता है। हम आपको उसी के हिसाब से स्टाइलिश आउटफिट के आइडिया देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
दोस्तों के साथ ट्विनिंग के 5 स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज
- फोटो : AI
Friendship Day Dress Code Ideas: फ्रेंडशिप डे सिर्फ दोस्ती का जश्न मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यादगार तस्वीरें क्लिक कराने और अपने दोस्तों के साथ स्टाइल फ्लॉन्ट करने का भी खास मौका होता है। अगर इस बार आप अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ कैफे, मूवी, लॉन्ग ड्राइव या पार्टी का प्लान बना रहे हैं, तो ट्विनिंग या को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट्स आपके लुक को और भी खास बना सकते हैं।
दरअसल, आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के आउटफिट्स काफी ट्रैंड में हैं। ऐसे में सही आउटफिट न केवल आपकी बॉन्डिंग को दर्शाता है, बल्कि आपकी तस्वीरों को भी इंस्टाग्राम-परफेक्ट बना देता है। खास बात यह है कि ट्विनिंग का मतलब बिल्कुल एक जैसे कपड़े पहनना नहीं, बल्कि एक जैसी थीम, रंग या स्टाइल को अपनाना भी हो सकता है।
अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्तों के साथ सबसे स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो यहां बताए गए 5 फैशन आइडियाज आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
दोस्तों के साथ ट्विनिंग के 5 स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज
- फोटो : AI
डेनिम लुक
डेनिम ट्विनिंग हमेशा से फैशन में रहा है और फ्रेंडशिप डे जैसे खास मौके के लिए यह एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। लड़के और लड़कियां दोनों अपने-अपने स्टाइल के हिसाब से डेनिम जैकेट, शर्ट या जींस को कैरी कर सकते हैं। फ्रेंड्स का पूरा ग्रुप एक जैसी डेनिम जैकेट के साथ अलग-अलग कलर की टी-शर्ट पहन सकता है, जिससे लुक मैचिंग भी लगेगा और बोरिंग भी नहीं लगेगा। व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू डेनिम और व्हाइट स्नीकर्स का कॉम्बिनेशन एक क्लीन और स्मार्ट लुक देता है।
विज्ञापन
3 of 6
दोस्तों के साथ ट्विनिंग के 5 स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज
- फोटो : AI
मैचिंग कॉर्ड सेट
आजकल कॉर्ड सेट्स युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ ट्विनिंग के लिए एक जैसे रंग या प्रिंट वाले कॉर्ड सेट चुन सकते हैं। पेस्टल कलर्स जैसे पिंक, लैवेंडर, बेबी ब्लू और बेज शेड्स एक एलिगेंट और फैशनेबल लुक देते हैं। लड़कियां शर्ट और ट्राउजर कॉर्ड सेट पहन सकती हैं, जबकि लड़के मैचिंग शेड की शर्ट और पैंट चुन सकते हैं। अगर पूरा फ्रेंड ग्रुप एक ही कलर थीम फॉलो करता है तो तस्वीरें भी काफी आकर्षक आती हैं।
4 of 6
दोस्तों के साथ ट्विनिंग के 5 स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज
- फोटो : AI
ब्लैक एंड व्हाइट थीम
ब्लैक और व्हाइट कलर का कॉम्बिनेशन फैशन की दुनिया में हमेशा ट्रेंड में रहता है। अगर आप ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहते, तो यह सबसे आसान और स्टाइलिश ट्विनिंग आइडिया है। पूरी फ्रेंड गैंग ब्लैक टी-शर्ट के साथ व्हाइट पैंट या व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहन सकती है। लड़के ब्लैक शर्ट और ट्राउजर में स्मार्ट लगेंगे, वहीं लड़कियां ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस, टॉप या को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
दोस्तों के साथ ट्विनिंग के 5 स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज
- फोटो : AI
ओवरसाइज टी-शर्ट और कार्गो पैंट
अगर आपका प्लान दोस्तों के साथ घूमने, शॉपिंग या ट्रैवलिंग का है, तो ओवरसाइज टी-शर्ट और कार्गो पैंट एक परफेक्ट कंफर्टेबल आउटफिट है। यह लुक न सिर्फ आरामदायक होता है बल्कि युवाओं के बीच काफी ट्रेंडिंग भी है। फ्रेंड्स एक जैसे स्लोगन, ग्राफिक प्रिंट या एक ही कलर की ओवरसाइज टी-शर्ट पहन सकते हैं। इसे कार्गो पैंट, स्नीकर्स और कैप के साथ स्टाइल करके स्ट्रीट फैशन लुक पाया जा सकता है।
दोस्तों के साथ ट्विनिंग के 5 स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज
- फोटो : AI
कलर-कोऑर्डिनेटेड एथनिक लुक
अगर फ्रेंडशिप डे पर किसी खास जगह जाने का प्लान है या आप ट्रेडिशनल टच देना चाहते हैं, तो कलर-कोऑर्डिनेटेड एथनिक लुक अपना सकते हैं। इसमें सभी दोस्त एक ही रंग या मिलते-जुलते शेड के आउटफिट पहन सकते हैं। लड़के कुर्ता-पायजामा, नेहरू जैकेट या इंडो-वेस्टर्न लुक अपना सकते हैं, जबकि लड़कियां साड़ी पहन सकती हैं।