फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ear Cuff Designs: आजकल हर कोई पहन रहा है इयर कफ, जानिए कौन-सा डिजाइन आपके लिए है बेस्ट

Thu, 30 Jul 2026 04:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Ear Cuff Fashion Guide: फैशन की दुनिया में ईयर कफ का ट्रेंड तेजी से उभरकर सामने आया है। यह उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो बिना कान छिदवाए स्टाइलिश और यूनिक लुक पाना चाहती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेंडी इयर कफ - फोटो : AI
अहाना अर्चना पांडेय

Ear Cuff Styles: अगर आप अपने कानों को स्टाइलिश गहनों से सजाना चाहती हैं और वह भी कान छिदवाए बिना, तो ईयर कफ आपके लिए परफेक्ट हैं। इस समय इन्हें ट्रेंडी एक्सेसरीज में गिना जा रहा है, जो आपको अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने की आजादी देते हैं। बाजार में इनके कई खूबसूरत और आकर्षक डिजाइन्स मौजूद हैं, जो आपके लुक में चार्म और ग्लैम जोड़ सकते हैं। ईयर कफ आपके हर  आउटफिट के साथ जुड़कर स्टाइल को खास बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मोर इयर कफ - फोटो : AI
मोर डिजाइन में रॉयल लुक
 
  • मोर डिजाइन वाले ईयर कफ सदाबहार रहे हैं।
  • ये अपनी बारीक नक्काशी और रॉयल अंदाज के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
  • ये खूबसूरत ज्वेलरी पीस आपके लुक में एथनिक के साथ एलिगेंट टच जोड़ते हैं।
  • खासकर स्टोन-स्टडेड मोर ईयर कफ पार्टी या फेस्टिव मौकों पर ग्लैमरस और रिच लुक देने के लिए परफेक्ट हैं, जो आपके स्टाइल को और निखारते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
झालर इयर कफ - फोटो : Ai
दुल्हन के लिए झालर
  • आजकल लेयर्ड और लटकन वाले झालर ईयर कफ खूब पसंद किए जा रहे हैं, जो कानों को भरा हुआ और बेहद आकर्षक लुक देते हैं।
  • इनमें झूलते मोती, नाजुक चेन और घुंघरू हर मौके पर खूबसूरती बढ़ाते हैं।
  • साड़ी, लहंगा या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ ये आसानी से स्टाइल किए जा सकते हैं।
  • खासकर बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ ये रॉयल अंदाज देते हैं, जिससे ये ब्राइडल लुक के लिए परफेक्ट बन जाते हैं।

4 of 6
मोतियों वाले इयरकफ - फोटो : Ai
पर्ल में ग्लैम
  • पर्ल ईयर कफ अपनी सादगी भरी खूबसूरती से हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं और कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते।
  • इनका सॉफ्ट और क्लासी लुक हर उम्र की महिलाओं पर खूब जंचता है।
  • कॉलेज व ऑफिस गर्ल्स पर्ल ईयर कफ सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।
  • एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक, ये हर स्टाइल में चार चांद लगा देते हैं।
  • खासकर सिल्क या शिफॉन साड़ी के साथ ये बेहद ग्रेसफुल लगते हैं और आपके लुक में ग्लैम जोड़ते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
नीडल इयर कफ - फोटो : Ai
इंडो-वेस्टर्न पर नीडल कफ
  • नीडल ईयर कफ पतली सुई जैसे डिजाइन में आते हैं, जो कि आसानी से कान में फिट हो जाते हैं।
  • इनकी स्लीक और मिनिमल स्टाइलिंग इन्हें हर आउटफिट के साथ पहनने लायक बनाती है।
  • खासकर इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ ये सबसे ज्यादा आकर्षक लगते हैं।
  • मल्टी कलर, हाफ मून और लोटस डिजाइन इसमें खास पसंद किए जाते हैं।
  • इन्हें आप पारंपरिक आउटफिट के साथ पहनकर भी अपने लुक में सॉफ्ट ग्लैमर जोड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
झुमकी इयरकफ - फोटो : AI
झुमकी में छा जाएं
  • अगर आप सिंपल कुर्ती या साड़ी में आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो झुमकी डिजाइन ईयर कफ चुनें।
  • ये दिखने में भले ही हेवी लगते हों, मगर होते बेहद आरामदायक हैं।
  • चेन, मल्टी-लेयर या कुंदन झुमकी कफ जैसे डिजाइन आपको अलग-अलग स्टाइल दे सकते हैं।
  • साड़ी के साथ ये गॉर्जियस लुक देते हैं, जबकि कुर्ती के साथ यह आपको आकर्षक बना देंगे।
  • कुंदन झुमकी ईयर कफ लहंगे के साथ ब्राइडल लुक को और भी ज्यादा ग्रैंड बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें