Friendship Day 2024: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में दोस्ती को लेकर कई फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों में दिखाया जाता है कि दोस्ती का रिश्ता कितना पवित्र और कितना खास होता है। यही वजह है कि कई बार ऐसा होता है कि बहुत सी बातें हम लोग अपने घर-परिवार वालों को नहीं बता सकते, लेकिन वही बात बड़े ही आराम से अपने दोस्त को बता देते हैं। क्योंकि हमें भरोसा होता है, हमारा दोस्त हमारी भावनाओं को समझेगा। एक सच्चा दोस्त आपकी खुशी से लेकर आपके दुख तक में हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है।
दोस्ती के इसी पवित्र रिश्ते को सम्मान देने के लिए हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हैं, उपहार देते हैं, और सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप फ्रेंडशिप डे के दिन अपने सहेली के साथ कहीं घूमने जा रही हैं तो उसके साथ ट्यूनिंग करके आउटफिट पहनें। ऐसा करके आप अलग अंदाज में इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकती हैं। यहां हम आपको इसके लिए कुछ मैचिंग आउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं।