फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2024: फ्रेंडशिप डे को खास बनाना है तो सहेली के साथ ट्यूनिंग करके पहनें आउटफिट

Sun, 04 Aug 2024 07:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप फ्रेंडशिप डे के दिन अपने सहेली के साथ कहीं घूमने जा रही हैं तो उसके साथ ट्यूनिंग करके आउटफिट पहनें। 
विज्ञापन
1 of 7
फ्रेंडशिप डे 2024 - फोटो : instagram
Friendship Day 2024: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में दोस्ती को लेकर कई फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों में दिखाया जाता है कि दोस्ती का रिश्ता कितना पवित्र और कितना खास होता है। यही वजह है कि कई बार ऐसा होता है कि बहुत सी बातें हम लोग अपने घर-परिवार वालों को नहीं बता सकते, लेकिन वही बात बड़े ही आराम से अपने दोस्त को बता देते हैं। क्योंकि हमें भरोसा होता है, हमारा दोस्त हमारी भावनाओं को समझेगा। एक सच्चा दोस्त आपकी खुशी से लेकर आपके दुख तक में हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है।

दोस्ती के इसी पवित्र रिश्ते को सम्मान देने के लिए हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हैं, उपहार देते हैं, और सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप फ्रेंडशिप डे के दिन अपने सहेली के साथ कहीं घूमने जा रही हैं तो उसके साथ ट्यूनिंग करके आउटफिट पहनें। ऐसा करके आप अलग अंदाज में इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकती हैं। यहां हम आपको इसके लिए कुछ मैचिंग आउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
फ्रेंडशिप डे 2024 - फोटो : instagram
डेनिम शॉर्ट्स

अपने लुक को कूल बनाने के लिए आप डेनिम शॉर्ट्स और उसके साथ टीशर्ट कैरी करें। ये कॉम्बिनेशन भी देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। इस लुक के साथ बालों में ऐसी क्यूट क्लिप्स लगाएं, ताकि आपका लुक क्यूट दिखे। 
विज्ञापन

3 of 7
फ्रेंडशिप डे 2024 - फोटो : instagram
ट्रैक पैंट और क्रॉप टॉप

अगर आरामदायक लुक कैरी करने का प्लान कर रहीं हैं तो इस तरह की ट्रैक पैंट और क्रॉप टॉप आप कैरी कर सकती हैं। इसे पहनकर आप अपनी सहेली के साथ कहीं भी जा सकती हैं, क्योंकि ये काफी आरामदायक रहती है। 

4 of 7
फ्रेंडशिप डे 2024 - फोटो : instagram
बॉडीकॉन ड्रेस

अगर ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो इस तरह की ग्रीन रंग की शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस पहनें। इसे पहनकर भी आपका अंदाज काफी खूबसूरत लगेगा। इसके साथ बैग और चश्मा कैरी करना कतई न भूलें। खुले बाल इस लुक के साथ अच्छे लगेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
फ्रेंडशिप डे 2024 - फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर ड्रेस

अगर प्रिंसेस लुक चाहती हैं तो अपनी सहेली के साथ इस तरह की व्हाइट रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनें। ऐसी ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगी। ऐसी ड्रेस के साथ अपने बालों में हेयर क्लिप या हेयर बैंड जरूर लगाएं। उससे आपका लुक क्यूट दिखेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
फ्रेंडशिप डे 2024 - फोटो : instagram
मिनी स्कर्ट लुक

अगर आपको मिनी स्कर्ट पहनना पसंद है तो इस तरह की मिनी स्कर्ट भी पहनकर आप अपने सहेली के साथ घूमने जा सकती हैं। इसके साथ चाहें तो स्कॉर्फ टॉप पहनें। मन हो तो आप ट्यूब टॉप भी इसके साथ कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्रेंडशिप डे 2024 - फोटो : instagram
ब्लेजर ड्रेस 

इस तरह की ब्लेजर ड्रेस आजकल काफी ट्रेंड में है। आप चाहें तो अपनी सहेली के साथ इसे कैरी करके भी घूमने जा सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आपको अंदर एक बॉडीकॉन भी पहननी पड़ेगी। उससे आप असहज महसूस नहीं करेगी। अपने इस लुक के साथ हेयर स्टाइल खास रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें