फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: पटियाला पायजामे के साथ दिखेंगी कमाल, इस तरह से करें स्टाइल

Mon, 27 Dec 2021 10:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
patiala salwar - फोटो : instagram
महिलाएं अपने लुक्स के साथ काफी सारे एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। इसके लिए वो अक्सर ही कपड़े का सहारा लेती हैं। लुक्स को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए महिलाएं वेस्टर्न लुक के साथ इंडियन लुक को भी ट्राई करती हैं। ऐसे इंडोवेस्टर्न लुक ज्यादातर महिलाओं को पसंद आते हैं। क्योंकि ये ना केवल आरामदायक होते हैं बल्कि इनके साथ स्टाइलिश भी दिखना आसान होता है। ऐसे ही कुछ स्टाइल करने में मदद करता है पटियाला पायजामा और कुर्ता। इस तरह के पायजामे को अलग तरीके से कैरी कर हर बार अलग लुक पाया जा सकता है। तो चलिए जानें पटियाला कुर्ते को स्टाइल करने के कितने तरीके हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
kurta - फोटो : instagram
सबसे सिंपल तरीका है पटियाला पायजामे के साथ शार्ट स्लीवलेस कुर्ती पहनने का। ये लुक बहुत सारी लड़कियों को पसंद आता है और वो अक्सर ही इसे ट्राई करती रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
patiala salwar - फोटो : instagram
अगर आप वेस्टर्न ड्रेस को पसंद करने वाली हैं। इसके साथ ही साड़ी पहनने की चाह है तो पटियाला पायजामे के साथ इसे पहनें। ये स्टाइल ना केवल आपको बिल्कुल हटके लुक देगी। बल्कि सबसे खूबसूरत दिखाने में भी मदद करेगी। हिना खान ने पटियाला पायजामे के साथ साड़ी को ड्रेप किया है। जो कि शानदार दिख रहा है। 

4 of 5
patiala salwar - फोटो : instagram
वहीं आजकल क्रॉप टॉप और पलाजो पैंट्स का फैशन बहुत आम है। अगर आप अपने लुक्स में कुछ यूनिक चाहती हैं तो पटियाला पायजामा जरूर मदद करेगा। क्रॉप टॉप के साथ पटियाला पायजामा स्टाइलिश लुक देने के साथ ही देसी लुक भी देगा। इस तरह के कपडों को मेहंदी से लेकर संगीत सेरेमनी में आसानी से पहन सकती हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
patiala salwar - फोटो : instagram
अगर आप कुर्ता और पायजामा को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। तो पटियाला पायजामे के साथ कुर्ते की डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। अंगरखा स्टाइल या फ्रंट स्लिट वाले कुर्ते को पटियाला पायजामे के साथ पहनकर सबसे अलग दिखा जा सकता है। तो आप भी पटियाला पायजामे को अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बनाकर आसानी से स्टाइलिश दिख सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें