जींस के साथ अगर कंफर्ट के लिए कुर्ती पहनना पसंद है तो स्टाइल की चिंता ना करें। क्योंकि कुछ एक्सेसरीज को शामिल कर आप स्टाइलिश और ट्रेंडी नजर आ सकती हैं। फिल्मों में अक्सर छोटे शहर की लड़की के लिए कुर्ती और जींस जैसे कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन पर्दे पर भी ये एक्ट्रेस इस साधारण से कपड़े में स्टाइलिश दिखती हैं। जिसका कारण है इसके साथ कैरी करने वाली एक्सेसरीज। तो चलिए जानें कौन सी एक्सेसरीज आपके लुक को बोरिंग बनाने की बजाय परफेक्ट लुक देगी।