फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan Western Look: विद्या बालन की ब्लैक ड्रेस में तस्वीरें आईं सामने, साड़ी ही नहीं वेस्टर्न आउटफिट में भी दिखती हैं खूबसूरत

Mon, 03 Jan 2022 06:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन वेस्टर्न लुक - फोटो : instagram/balanvidya
वैसे तो विद्या बालन बाॅलीवुड में अपने साड़ी लुक को लेकर मशहूर हैं। विद्या बालन को अधिकतर मौकों पर साड़ी में देखा जाता है। ग्लैमरस विद्या पारंपरिक साड़ी को इतनी खूबसूरती से कैरी करती हैं, जिसे हर आम महिला अपने लिए फैशन स्टाइल मानती हैं। हालांकि विद्या अपने ग्लैमर और बोल्ड अंदाज के लिए भी काफी फेमस हैं। बोल्ड स्टाइल को लेकर विद्या अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फैशन के मामले में विद्या का कोई मुकाबला नहीं। एक बार फिर विद्या ने अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। विद्या ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में विद्या ने साड़ी नहीं बल्कि काले रंग की वेस्टर्न ड्रेस पहनी हैं। विद्या का लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। विद्या इन तस्वीरों में कामुक पोज दे रही हैं, जो उनकी बोल्डनेस को अधिक  बढ़ा रहा है। अगली स्लाइड्स में देखिए विद्या का वेस्टर्न लुक।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन वेस्टर्न लुक - फोटो : instagram/balanvidya
विद्या ने नए साल और अपने जन्मदिन के मौके पर काले रंग की आउटफिट पहनी। इस ब्लैक को-ऑर्ड सेट में विद्या सिजलिंग लग रही हैं। उनके आउटफिट पर नजर डालें तो विद्या ने काॅर्सेट टाॅप और रिलैक्स्ड फिट पैंट्स पहन रखी हैं। विद्या के ब्लैक काॅर्सेट टाॅप की नेकलाइन ब्राॅड है और शीयर स्लीव्ज को एड किया गया है। जो उनके लुक में अधिक ग्लैम और कामुकता को जोड़ रहा है। वहीं उनकी हाई वेस्ट पैंट भी विद्या के कर्व्ज को हाइलाइट कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन वेस्टर्न लुक - फोटो : instagram/balanvidya
इसके अलावा एक्ट्रेस ने ग्लैम मेकअप लुक लिया है। बालों को वेवी पोनीटेल में स्टाइल किया है।

4 of 5
विद्या बालन वेस्टर्न लुक - फोटो : instagram/balanvidya
विद्या ने अपने आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट करते हुए क्लियर हील्स और गोल्डन हूप्स को कैरी कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्या बालन वेस्टर्न लुक - फोटो : instagram/balanvidya
किसी भी पार्टी के लिए विद्या का आउटफिट, मेकअप और ओवरऑल लुक क्लासी और स्टाइलिश है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें