trench coat
- फोटो : pixabay
ट्रेंच कोट
सेलिब्रेटी से लेकर आम लड़कियां तक ट्रेंच कोट को सर्दियों में पहनना पसंद करती हैं। ट्रेंच कोट लगभग ट्रेंड से बन गए हैं। जिन्हें स्टाइलिश लुक के लिए खूब पसंद किया जाता है। लेकिन इस ट्रेंच कोट को खास मकसद के लिए तैयार किया गया था। दरअसल, पहले विश्व युद्ध के दौरान ट्रेंच कोट को फ्रेंच और ब्रिटिश सेना के अधिकारियों के लिए तैयार किया गया था। जो सिपाहियों को बारिश और बर्फीली हवाओं से बचाने में मदद करता था। ट्रेंच कोट को तब वाटरप्रूफ मैटेरियल से बनाकर तैयार किया जाता था। जिसके कंधे पर लगी स्ट्रैप सिपाही और अधिकारियों की रैंक को बताती थी।
पहले विश्व युद्ध के बाद भी ट्रेंच कोट को अधिकारी पब्लिक में सम्मान पाने के लिए पहन लिया करते थे। लेकिन बाद में ये ट्रेंच कोट अस्सी के दशक की महिलाओं द्वारा पहना जाने लगा और अब ये फैशन ट्रेंड बन चुका है।