फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airport Look: दिशा पाटनी-मलाइका अरोड़ा तक, एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं हसीनाएं

Tue, 20 Sep 2022 05:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
airport look - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपने स्टाइलिश लुक्स के साथ इवेंट और अवॉर्ड शो में नजर आती हैं। बोल्ड नेकलाइन, फिगर फिटिंग ड्रेस के साथ ही मिनी ड्रेसेज में कई मौकों पर एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देखने को मिलता है। लेकिन बात जब ट्रैवल की आती है तो ये एक्ट्रेस कूल एंड कंफी लुक में नजर आती हैं। हालांकि स्टाइल के मामले में एयरपोर्ट लुक भी आगे ही रहता है। एयरपोर्ट पर एक के बाद एक कई सारी एक्ट्रेस का स्टाइलिश और कंफर्ट लुक सामने आया। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर दिशा पाटनी और मलाइका अरोड़ा तक शामिल हैं। तो चलिए देखें इन हसीनाओं के स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक।
विज्ञापन

2 of 5
airport look - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
स्टाइल क्वीन दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट के लिए अक्सर ही स्टाइलिश लेकिन कंफर्टेबल लुक को चुनती हैं। इस बार भी जब वो एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद हुईं तो उनका लुक फैंस को इंप्रेस कर गया। दीपिका ने टैन ब्राउन कलर के लांग जैकेट के साथ मॉम जींस कैरी की थी। डेनिम जींस के साथ सफेद रंग के टैंक टॉप और प्वाइंटेड पम्प्स में दीपिका हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
airport look - फोटो : instagram
दिशा पाटनी
वहीं बार्बी गर्ल दिशा पाटनी ने अपने फिगर को शो ऑफ करने के साथ ही कंफर्टेबल लुक को चुना था। लूज फिटिंग ट्रैक पैंट्स के साथ दिशा ने सफेद रंग के क्रॉप टॉप को चुना है। जिसकी टाइट फिटिंग उनकी स्लिम फिगर और टोंड एब्स को दिखाने के लिए काफी दिख रही है। वहीं इस लुक को ब्लैक शेड्स और खुले बालों के साथ दिशा स्टाइलिश बना रही हैं। 

4 of 5
airport look - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा
हमेशा अपने बोल्ड लुक से सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका अरोड़ा ने एयरपोर्ट पर कंफी लुक को चुना। हालांकि हाई हील्स के साथ वो ग्लैमरस दिख रही थीं। पेस्टल शेड के को-आर्ड सेट में मलाइका हमेशा की तरह ही स्टाइलिश दिख रही थीं। वहीं इस लुक को उन्होंने रेड लिपस्टिक के साथ पेयर कर बोल्ड बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
airport look - फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर ने डेनिम शार्ट्स के साथ टैंक टॉप को चुना था। वहीं इस कूल लुक को कैजुअल बनाने के लिए श्रद्धा ने सफेद रंग का ब्लेजर पहन रखा था। जिसके साथ व्हाइट स्नीकर परफेक्ट लग रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें