Wedding Fashion Tips : सभी के लिए उनका वेडिंग डे काफी अहम होता है। अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई अपने वेडिंग लुक को बेस्ट बनाने के लिए लगातार बाजारों में चक्कर लगा रहा है। ट्रेंड के हिसाब से कपड़े पहन कर दूल्हा-दुल्हन शादी में स्टाइलिश लगना चाहते हैं। पर, आज के समय में सिर्फ ट्रेंडिंग कपड़ों से काम नहीं चलता। अब कपड़ों के साथ-साथ एक्सेसरीज़ का भी आपको स्टाइलिश दिखाने में काफी योगदान है।
अगर एक्सेसरीज़ की बात करें तो चश्मा आपकी पर्सनेलिटी को दर्शाता है। जानने वाली बात ये है कि शादियों में चश्मा हमेशा अपने कपड़ों के हिसाब से ही पहनना चाहिए। ये आपको लुक को कंप्लीट करने में मददगार रहेगा। जो लोग आंखों की कम रोशनी की वजह से चश्मा पहनते हैं, और शादी के दिन कांटेक्ट लेंस लगाते हैं तो उनका चेहरा काफी अजीब लगता है।
ऐसे में आज हम आपको चश्मों के कुछ ऐसे डिजाइन्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपका लुक कंप्लीट होगा। इसके साथ ही शादी के दिन के लिए चश्मे से जुड़ी कुछ टिप्स भी हम आपको देंगे।