फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unique Neckline Designs: सिंपल सूट को बनाना चाहते हैं हैवी और खूबसूरत, तो इन नेकलाइन डिजाइंस को करें ट्राई

Wed, 12 Feb 2025 12:51 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Suit Neckline: अगर आप कुछ एथनिक आउटफिट पहनने की सोच रही हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ ट्रेंडी नेक डिजाइन, जिसे बनवाकर आप अपने सूट को कुछ यूनिक लुक दे पाएंगे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सूट के लिए यूनिक नेकलाइन वाले सूट - फोटो : इंस्टाग्राम
वैलेंटाइन डे वीक नजदीक है। ऐसे में महिलाएं इस खास दिन की तैयारी जोरों-शोरों से कर रही हैं। कपल्स के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे भी देते हैं। फिर चाहे वो फूल हो कार्ड हो या फिर प्यार भरे संदेश हो। अपना प्यार जताने के लिए लोग अपने पार्टनर को यह प्यारे-प्यारे तोहफे देते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ एथनिक आउटफिट पहनने की सोच रही हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ ट्रेंडी नेक डिजाइन, जिसे बनवाकर आप अपने सूट को कुछ यूनिक लुक दे पाएंगे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सूट के लिए डिजाइनर बटन नेकलाइन - फोटो : इंस्टाग्राम @sashawearsofficial
सूट के लिए डिजाइनर बटन नेकलाइन
सूट हो या फिर ब्लाउज अगर आप इसे खूबसूरत और आकर्षक बनाना चाहते हैं तो इसके लिए कोई सही डिजाइन चुनना बहुत जरूरी है। एक सूट की खूबसूरती उसके नेकलाइन पर आधारित होती है। अगर आप भी सूट को लेकर एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश करते हैं तो सूट के साथ मैचिंग बटन वाली नेकलाइन बनवा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पतली लेस वाली नेकलाइन - फोटो : इंस्टाग्राम @styloboutiquejhansi
पतली लेस वाली नेकलाइन
अगर आप अलग-अलग तरह के सूट पहनने की इच्छुक हैं तो आज कल पतली लेस वाली नेकलाइन काफी ट्रेंड में है।  पतली लेस वाली नेकलाइन प्लाजो पैंट के साथ काफी सुंदर लगती हैं। इस सूट को आप ऑफिस ही नहीं बल्कि किसी भी इवेंट में पहनकर जा सकती हैं। लड़कियां इस ट्रेंड को काफी फॉलो कर रही हैं।

4 of 5
डोरी डिजाइन वाले सूट - फोटो : इंस्टाग्राम @vastragyaan
डोरी डिजाइन
सूट हो चाहे ब्लाउज केवल एक डोरी लगा देने से इसकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं। अगर आप डीप नेक की कोई ड्रेस पहनने की शौकीन हैं तो आप अपने सूट के गले पर डोरी लगवा सकती हैं। यह आपको काफी स्टाइलिश लुक देगा। इस सूट के साथ अगर आप बालों का बन बनाती हैं तो आप बला की खूबसूरत लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कढ़ाई वाले सूट के लिए यूनिक डिजाइंस - फोटो : इंस्टाग्राम
कढ़ाई वाले सूट के लिए यूनिक डिजाइन
अगर आप कढ़ाई वाला सूट पहनने की शौकीन हैं तो आप यू गले की नेकलाइन बनवा सकती हैं। इससे आपके लुक पर सूट की कढ़ाई हावी नहीं होगी और आपको काफी सोबर लुक भी देगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें