Sleeve Design For Blouse: साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जो हर लड़की-महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। जैसे साड़ी महिलाओं को खूबसूरत बनाती है, ठीक उसी तरह साड़ी की खूबसूरती को निखारने में ब्लाउज की भूमिका बेहद खास होती है। ब्लाउज न केवल आपके लुक को परिभाषित करता है बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी उभारता है। सही ब्लाउज डिजाइन और फिटिंग से साड़ी का आकर्षण कई गुना बढ़ जाता है।
साड़ी का लुक तभी परफेक्ट बनता है जब ब्लाउज स्टाइलिश, ट्रेंडी और आरामदायक हो। परफेक्ट ब्लाउज में परफेक्ट स्लीव्स यानी कि आस्तीन का होना बेहद जरूरी होता है। इसी के चलते हम आपको आस्तीन की कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगी। ये सभी डिजाइन आप अपने टेलर भैया को दिखा कर अपना लुक बदल सकती हैं।