Independence Day Bangles: 15 अगस्त के दिन हर ओर देशभक्ति की झलक देखने को मिलती है। जहां स्कूल-कॉलेज, दफ्तर और काॅलोनियों में ध्वजारोहण के बाद लहराता तिरंगा दिखाई देता है, वो वहीं देशभक्ति के गीत और नारे की गूंज जगह-जगह सुनाई देती है। ऐसे में आप अपने लुक से देशप्रेम की झलक दिखा सकती हैं। 15 अगस्त पर बच्चे के स्कूल फंक्शन पर जाना हो , या दफ्तर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का हिस्सा बनना हो, कहीं भी आप आजादी के जश्न को अपने लुक से दोगुना मजेदार बना सकती हैं। साड़ी या पारंपरिक परिधान के साथ ऐसी चूड़ियां, ज्वेलरी या एक्सेसरीज का चयन करें, जिसमें देशभक्ति दिखे।
स्वतंत्रता दिवस के लिए विशेष आउटफिट, ज्वेलरी और एक्सेसरीज बाजारों में बिकने लगे हैं। किसी भी एथनिक लुक को चूड़ियों से पूरा किया जाता है। ऐसे में 15 अगस्त के मौके पर ऐसी चूड़ियां पहनें, जिसे देख हर कोई इंप्रेस हो जाए और समझ जाए कि आप आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।