Independence Day Outfit Ideas: 15 अगस्त, यानि स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतवासियों के लिए गर्व, आत्मसम्मान और देशभक्ति का दिन होता है। इस दिन स्कूलों, ऑफिसों, कॉलोनियों और सोशल मीडिया पर हर कोई भारतीय होने का गर्व जताता है। इस दिन लोग अलग-अलग तरह से तैयार होते हैं, ताकि आपका लुक एकदम से अलग और देशभक्ति से भरा लगे।
महिलाएं खासतौर पर इस दिन पारंपरिक या फ्यूज़न आउटफिट्स, मेकअप और एक्सेसरीज के ज़रिए अपना लुक तिरंगे के रंगों में ढालती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि 15 अगस्त को आपका लुक देशभक्ति से भरा हो और सबसे अलग दिखे, तो नीचे दिए गए तिरंगा थीम पर आधारित इन चीज़ों का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
2 of 6
तिरंगा के रंगों की कुर्ती या साड़ी
- फोटो : instagram
तिरंगा के रंगों की कुर्ती या साड़ी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप सफेद, हरे और केसरिया रंगों की कॉम्बिनेशन वाली कुर्ती, साड़ी या सूट पहन सकती हैं। चाहे सिंपल कॉटन हो या थोड़ा ट्रेडिशनल चिकनकारी या सिल्क वर्क, ये तीनों फैब्रिक भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परफेक्ट लगेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
ट्राईकलर एक्सेसरीज
- फोटो : instagram
ट्राईकलर एक्सेसरीज
अपने स्वतंत्रता दिवस लुक को पूरा करने के लिए तिरंगे रंगों की चूड़ियां, बालों में लगाने वाला क्लिप, बिंदी, झुमके या अंगूठी पहनें। ये छोटे-छोटे एलिमेंट आपके लुक को खास बना देंगे। ध्यान रखें एक्सेसरीज का चयन हमेशा अपने आउटफिट के हिसाब से ही करें, हल्के आउटफिट के साथ हल्की एक्सेससरीज बेहतर लगती हैं।
4 of 6
तिरंगा मेकअप
- फोटो : instagram
तिरंगा मेकअप
मेकअप में भी आप देशभक्ति दिखा सकती हैं जैसे ऑरेंज आईशैडो, व्हाइट बेस और ग्रीन काजल या लाइनर। खासतौर पर तिरंगा मेकअप के लिए अपने आईमेकअप लुक को सबसे अलग रखें। इसके साथ लिपस्टिक को न्यूड या कोरल शेड में रखें।
विज्ञापन
5 of 6
तिरंगा नेल आर्ट
- फोटो : instagram
तिरंगा नेल आर्ट
अगर आप फैशन को क्रिएटिविटी के साथ अपनाना चाहती हैं तो तिरंगा थीम पर नेल आर्ट कराएं। ये दिखने में सुंदर लगता है और खास मौके के लिए परफेक्ट है। इसके साथ आपके नाखून एकदम से अलग और खूबसूरत दिखेंगे।
ये एक सिंपल और सटीक तरीका है अपने लुक में देशभक्ति जोड़ने का। इसे आप अपने कुर्ते, साड़ी पल्लू या बैग पर लगा सकती हैं। इस तरह का ब्रोच आपको बेहद ही आसानी से बाजार में मिल जाएगा। इसके साथ आपका लुक और देशभक्ति से भरा लगेगा।