साड़ी में हिना खान
- फोटो : Instagram/realhinakhan
इन बातों का रखें ध्यान:
* शिफॉन एक बहुत ही नाजुक मटेरियल होता है। इसको ज्यादातर सिल्क, नायलॉन या रेयॉन से बनाया जाता है। इसलिए इसको घर पर वॉश करते समय हमेशा अतिरिक्त सावधानी रखने का प्रयास करना चाहिए। साड़ी धोने से पहले उसको बराबर दो हिस्सों में घड़ी कर लें। गहरे टब में वूलन या सॉफ्ट फैब्रिक के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला लिक्विड मिलाकर, पूरी साड़ी को इसमें डुबो दें। अब हल्के हाथ से साड़ी को 5-6 बार क्लॉक वाइज घुमाएं, फिर ऐसा ही एन्टीक्लॉक वाइज करें। इस बीच घड़ी की हुई परतों को अदल बदल भी लें। करीब 15-20 मिनिट्स साड़ी को साबुन के पानी मे रखें। अब साड़ी को बाहर निकालकर साफ पानी से तब तक रिंज करें जब तक साबुन के बुलबुले पूरी तरह इससे चले न जाएं। अतिरिक्त पानी निकालने के लिए एक बड़े टॉवल के बीच इसे रखकर, दोनों तरफ से कवर कर लें। हल्के हाथों से प्रेस करें और बिना झटके, निचोड़े, टॉवल हटाकर इसे इसी स्थिति में डोरी पर या हैंगर में सुखा दें।
* यदि आप वॉशिंग मशीन में साड़ी धो रही हैं तो इसके साथ कोई और कपड़ा न धोएं। साड़ी को खुला ही मशीन में डाल देने की बजाय घड़ी करके कपड़े रखने वाले पैकेट में रखकर मशीन में डालें और जेंटल क्लीनर से काम लें। शिफॉन को हमेशा ठंडे पानी मे धोएं। धुलने के बाद साबुन और पानी निकालने के लिए फिर से इसे घड़ी किये हुए ही टब में डालकर निकालें और बड़े टॉवल के बीच रखकर पानी सूखा लें फिर सूखने डालें।