फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Tiwari: 42 की उम्र में भी वेस्टर्न वियर में कहर ढाती हैं श्वेता तिवारी, फोटो देखकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 21 Feb 2023 12:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको श्वेता तिवारी के कुछ ऐसे वेस्टर्न लुक दिखाएंगे, जिन्हें देखकर आप भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram
Shweta Tiwari : स्टाइलिश दिखना हर किसी की चाहत होती है। खासकर कि जब हम किसी अभिनेत्री को देखते हैं तो और ज्यादा खूबसूरत दिखने का मन करता है। कुछ एक्ट्रेस तो ऐसी हैं, जो बढ़ती उम्र में और ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं। इन्हीं में शामिल हैं मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी। कसौटी जिंदगी की टीवी सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी को हर कोई जानता है। 42 की उम्र में पहुंचने के बाद भी श्वेता तिवारी स्टाइल के मामले में आज-कल की अभिनेत्रियों को मात देती हैं।

चाहे एथनिक वियर हो या फिर वेस्टर्न वियर श्वेता का हर लुक काबिले तारीफ होता है। उनकी फोटोज देखकर हर कोई इस बात पर यकीन ही नहीं कर पाता कि वो 42 साल की हैं। स्टाइल के साथ-साथ श्वेता तिवारी फिटनेस के मामले में काफी सुर्खियों में रहतीं हैं।  आज की खबर में हम आपको श्वेता तिवारी के कुछ ऐसे वेस्टर्न लुक दिखाएंगे, जिन्हें देखकर आप भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
पिंक वन शोल्डर ड्रेस में श्वेता - फोटो : instagram
पिंक वन शोल्डर ड्रेस में श्वेता

श्वेता का ये लुक बेहद ही खूबसूरत है। पिंक कलर की वन शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में श्वेता कमाल की लग रहीं हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कानों में ईयररिंग्स पहने हैं और बालों को खुला रखा है। 
विज्ञापन

3 of 7
पर्पल टॉप-पैंट में श्वेता का स्टाइलिश अंदाज - फोटो : instagram
पर्पल टॉप-पैंट में श्वेता का स्टाइलिश अंदाज

कुछ समय पहले श्वेता ने पर्पल कलर के टॉप और पैंट में कुछ फोटोज शेयर की थीं। जिसमें उनका अंदाज काफी अलग लग रहा था। 

4 of 7
फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में श्वेता - फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में श्वेता

इस फ्लोरल ड्रेस में श्वेता की उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। इस में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए श्वेता ने कानों में ईयररिंग्स पहने हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
पर्पल शॉर्ट ड्रेस में श्वेता का हॉट अंदाज - फोटो : instagram

पर्पल शॉर्ट ड्रेस में श्वेता का हॉट अंदाज

फुल स्लीव की पर्पल ड्रेस में श्वेता ने हॉट अंदाज में फोटोज शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने गले में एक नेकपीस पहना था, जिससे उनका लुक और ज्यादा प्यारा लग रहा था। 
विज्ञापन

6 of 7
बॉडीकॉन ड्रेस में सिजलिंग अवतार - फोटो : instagram
बॉडीकॉन ड्रेस में सिजलिंग अवतार 

वन हैंड स्लीव बॉडीकॉन ड्रेस में जब श्वेता ने फोटोज शेयर कीं तो इन पर से नजर हटाना काफी मुश्किल हो गया था। लोगों को उनका ये अंदाज काफी प्यारा लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोज गोल्डन ड्रेस में खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

रोज गोल्डन ड्रेस में खूबसूरत अंदाज

श्वेता तिवारी की इन फोटोज को काफी पसंद किया गया था। इसके साथ उन्होंने रेड कलर के ईयररिंग्स कैरी किए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें