फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर लड़की को जरूर मालूम होने चाहिए ये फैशन टिप्स, ट्रेंडी के साथ-साथ दिखेंगी ग्लैमरस

Sun, 07 Oct 2018 06:10 PM IST
फैशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
fashion tips
फैशन का दौर हर महीने बदलता रहता है। बदलते फैशन के दौर में आप कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कैसे अपने लिए कपड़े, मेकअप और बाकी सारी चीजों का चुनाव करें। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें आजमाने से आप ट्रेंडी और ग्लैमरस दिखेंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
nude shade
ऑल टाइम ट्रेंड में रहता है न्यूड शेड 
चाहे ड्रेसेज हो, लिपस्टिक हो या फिर फुटवेयर हर जगह न्यूड शेड्स का रंग बिखर रहा है। न्यूड शेड्स की खासियत है कि यह हर तरह के स्किन टोन पर बेहद सूट करता है। कॉलेज, ऑफिस या पार्टी हर जगह न्यूड शेड्स का इस्तेमाल कर आप अपने आप को डायनामिक लुक दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
nude dress
कैसे करें कपड़ों का चुनाव 
वैसे तो हर स्किन टोन वाली लड़की पर काले रंग के कपड़े बेहद खिलते हैं। इस रंग की खासियत यह है कि इस रंग के कपड़ों को आप घर, कॉलेज, ऑफिस, पार्टी हर जगह ट्राई कर सकती हैं। आज ट्रेंड में न्यूड कलर के कपड़े हैं। आप अपनी पर्सनेलिटी के मुताबिक, जींस टॉप, सकर्ट्स, लॉग फ्रॉक्स ट्राई कर सकती हैं।  

4 of 5
nude lipstick
कैसे करें न्यूड लिपस्टिक का चुनाव 
ऑफिस, कॉलेज या पार्टी किसी भी जगह जाने के लिए आप न्यूड कलर्स की लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं। बस आपको ध्यान देना है कि यह लिपस्टिक आपके स्किन टोन से मिलती जुलती हो और आपको नेचुरल लुक दे। लाइट स्किन टोन वालों को ऐसे रंग का चुनाव करना चाहिए जो उनके स्किन टोन से अलग हो। ऐसे लोगों पर लाइट पिंक और लाइट पीच, ऑरेंज कलर सूट करता है। डस्की स्किन टोन वाले लोगों को अपने स्किन टोन से हल्के रंग का चुनाव करना चाहिए। इस स्किन टोन वाली लड़कियों के ऊपर पीच न्यूड कलर बेहद सुंदर लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nude footwear
कैसे करें फुटवियर का चुनाव 
न्यूड शेड्स अब हर जगह अपनी छाप छोड़ रहे हैं। ऐसे फुटवियर की खासियत ये है कि इन्हें किसी भी समय और किसी भी अवसर पर पहना जा सकता है। फ्लैट्स, पंप्स, हाई हील्स हर तरह के फुटवियर का न्यूड शेड्स में चलन जोरों पर है। जिन्हें ट्राई करने के बाद आपकी पर्सनालिटी डायनामिक दिखेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें