बॉलीवुड में कुछ ऐसे कपल्स हैं जिनकी रियल लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती। किंग खान और गौरी भी उन्हीं में से एक हैं। इस कपल की गिनती इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल में की जाती है। 8 अक्टूबर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का जन्मदिन है। गौरी इस बार अपना 48वां जन्मदिन मनाएंगी। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर देखते है उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
gauri khan
शाहरुख खान से शादी करने से पहले गौरी खान का पूरा नाम गौरी छिब्बर था। शाहरुख की पत्नी होने के बावजूद उन्होंने अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई। वह रेड चिलिज एंटरटेंमेंट की को-ओनर हैं। 2004 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' प्रोड्यूस की थी।
विज्ञापन
3 of 7
gauri khan
साल 2012 में गौरी ने बतौर इंटीरियर डिजाइनर अपने करियर की शुरुआत की थी। मुंबई की उपनगरी जुहू में गौरी का लग्जरी इंटीरियर डिजाइन स्टोर है।
4 of 7
gauri khan
शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। गौरी को पहली नजर देख किंग खान कायल हो गये थे। उस वक्त गौरी सिर्फ 14 साल की थीं। पार्टी में वह किसी और के साथ डांस कर रही थी, जो शाहरुख को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
gauri khan
शुरुआत में शाहरुख अपने शर्मीले स्वभाव के कारण गौरी को कुछ कह नहीं सके, लेकिन उन्होंने हर उस पार्टी में जाना शुरू कर दिया जहां उन्हें गौरी के आने की उम्मीद होती थी। कुछ समय बाद शाहरुख ने हिम्मत जुटाकर गौरी का फोन नंबर लिया और फिर दोनों की बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
gauri khan
धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चड़ा। दोनों ने अपने प्यार के बारे में अपने घरवालों को बताया। हालांकि शाहरुख खान के मुस्लिम होने की वजह से गौरी के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों ने एक-दूसरे को पाने के लिए खूब पापड़ बेले और आखिरकार प्यार की जीत हुई। साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली और सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए।
अगर आप शुरुआत की शाहरुख और गौरी की तस्वीरों की अब की तस्वीरों से तुलना करेंगे तो आप देखेंगे वक्त के साथ गौरी में कितना बदलाव आ गया है। गौरी खूबसूरत तो हमेशा से ही थी, लेकिन फैशन के मामले में वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं।