फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Tips: आंखों पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना मंडराता रहेगा इंफेक्शन का खतरा

Thu, 27 Jul 2023 04:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंखों का मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर इन सावधानियों पर ध्यान ना दिया जाए तो आपकी आंखों में इंफेक्शन की समस्या तक हो सकती है। 
विज्ञापन
1 of 6
आई मेकअप - फोटो : instagram
 Eye Makeup Tips : खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां मेकअप का सहारा लेती हैं। मेकअप से ना सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। पहले के जमाने में काजल लगाना ही आई मेकअप के लिए काफी होता था पर, आज के समय में काजल के साथ-साथ मस्कारा, आई लाइनर आई शैडो भी आंखों के मेकअप के लिए काफी जरूरी होते हैं। आंख शरीर का सबसे संवेदनशील अंग है। आई मेकअप करते समय छोटी सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है।

कई बार ऐसा देखा जाता है कि आई मेकअप करते समय लड़कियों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। ऐसे में उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है। अगर आप भी इसी तरह की परेशानी का सामना करती हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आंखों का मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर इन सावधानियों पर ध्यान ना दिया जाए तो आपकी आंखों में इंफेक्शन की समस्या तक हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
मेकअप करते समय रखें हाईजीन का ध्यान - फोटो : insatgram
मेकअप करते समय रखें हाईजीन का ध्यान

आई मेकअप करते समय सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर मेकअप में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट को आप साफ रखेंगे तो आपकी आंखें इंफेक्शन से बच सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
हमेशा खरीदें हाइपोएलर्जेनिक प्रोडक्ट - फोटो : istock
हमेशा खरीदें हाइपो-एलर्जेनिक प्रोडक्ट

मेकअप प्रोडक्ट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है कि वो हाइपो-एलर्जेनिक हो। इससे आंखों में एलर्जी होने की संभावना खत्म हो जाती है। 

4 of 6
मेकअप ब्रश का रखें खास ध्यान - फोटो : istock
मेकअप ब्रश का रखें खास ध्यान

मेकअप करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपका ब्रश या स्पंज साफ-सुथरा रहे। गंदे ब्रश की वजह से चेहरे और आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। अगर इससे बचना है तो ब्रश का हमेशा साफ रखना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
लोअर लैश को हमेशा बचाएं - फोटो : istock
लोअर लैश को हमेशा बचाएं

अक्सर लोगों की लोअर लैश काफी सेंसिटिव होती है। ऐसे में मेकअप करते टाइम उसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इस पर कम से कम मेकअप लगाने की कोशिश करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोने से पहले रिमूव करें मेकअप - फोटो : Istock
सोने से पहले रिमूव करें मेकअप

सोने से पहले मेकअप को अच्छे से रिमूव करना काफी जरूरी होता है। अगर आप मेकअप किए हुए ही रात को सो जाते हैं तो इससे आंखों की रोशनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें