फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नवेली दुल्हनें अपने मेकअप किट में जरूर रखें ये चीजें, खूबसूरती निखारने में मिलती है मदद

Fri, 19 Nov 2021 12:45 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
शादियों का सीजन अब आ गया है। ऐसे में जिनके घर में शादी है, वो तो जोर-शोर से इसकी तैयारियां कर रहे हैं और खरीदारी में जुटे हुए हैं। और सिर्फ घरवाले ही नहीं बल्कि रिश्तेदार वगैरह भी शादियों में शामिल होने के लिए खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। वैसे शादियों में जिन दो लोगों पर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित होता है, वो हैं दूल्हा और दुल्हन। खासकर दुल्हनों की अगर बात करें तो इस खास मौके पर वे सबसे अलग और बेहद ही खूबसूरत दिखना चाहती हैं। यही वजह है कि वे मेकअप के लिए अच्छे से अच्छे मेकअप आर्टिस्ट को बुलाती हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ शादी तक ही मेकअप की जरूरत पड़ती है, बल्कि शादी के बाद भी नई नवेली दुल्हन को मेकअप का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि घर आने वाले हर मेहमान की निगाहें नई नवेली दुल्हन पर ही टिकी रहती हैं। ऐसे में दुल्हनों को अपनी मेकअप किट में कुछ चीजों को जरूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं? 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मेकअप किट की जो सबसे जरूरी चीज है, वो है फाउंडेशन। मेकअप की शुरुआत इससे ही होती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे छिप जाते हैं और चेहरे पर गजब का निखार आ जाता है। इसलिए मेकअप किट में फाउंडेशन का होना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मेकअप किट में प्राइमर का होना भी बहुत जरूरी होता है। दरअसल, मेकअप के लंबे समय तक टिके रहने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। इसलिए अपने मेकअप किट में इसको जरूर रखें और सबसे जरूरी बात कि प्राइमर हमेशा बेहतर क्वालिटी का ही खरीदें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दुल्हन की मेकअप किट में आईलाइनर और मस्कारा का होना भी जरूरी है। लाइनर जहां आंखों की खूबसूरती को बढ़ाता है, तो वहीं मस्कारा पलकों को हाईलाइट करता है। इसके अलावा मेकअप किट में आईब्रो पेंसिल व काजल का होना भी जरूरी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लिपस्टिक और नेलपेंट के बिना तो सारा मेकअप ही अधूरा होता है। आजकल तो बाजार में तमाम शेड्स की लिपस्टिक और नेलपेंट मौजूद हैं। दुल्हनों को अपने मेकअप किट में ये चीजें जरूर रखनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें