फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि का दूसरा दिन आज, इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न

Mon, 31 Mar 2025 07:26 AM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि में रंगों का अलग महत्व होता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि माता रानी के स्वरूप के अनुसार आज किस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
धोती कुर्ता - फोटो : Instagram
Chaitra Navratri 2025 : चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व पूरे भारत में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है, जो मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। यह दिन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान, तप और संयम की देवी मानी जाती हैं। जिस तरह से मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा अलग-अलग प्रकार से होती है, ठीक उसी प्रकार से उन्हीं के पसंद के रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग प्रिय है।

सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। ऐसे आपको सफेद रंग का ड्रेस पहनकर पूजा करना चाहिए। हम यहां आपको सफेद रंग के कपड़ों के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे आप पूजा में कैरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
धोती कुर्ता - फोटो : Instagram
कुर्ता और धोती पहनें 
सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कुर्ता और धोती पहनना शुभ माना जाता है। इसलिए आप भी पूजा में धोती पहनकर शामिल हो सकते हैं। मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग बेहद प्रिय है, अतः आप सफेद रंग का कुर्ता और धोती पहनकर पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Independence day - फोटो : instagram
सफेद सूट पहनें
सफेद रंग का सूट भी आपको सादगी भरा लुक देगा। पूजा के समय आप सफेद रंग का सूट भी कैरी कर सकती हैं। सफेद सूट के साथ-साथ आप चाहें तो लाल-हरे बॉर्डर वाली सफेद साड़ी भी पूजा के वक्त कैरी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को लगाएं इन पकवानों का भोग, खुश होंगी माता रानी

4 of 5
hair style - फोटो : instagram
महिलाएं पूजा के दौरान ऐसी हेयर स्टाइल अपनाएं
पूजन के समय बालों को खुला छोड़ने से बचें, क्योंकि खुले बाल आपको असहज कर सकते हैं। इसके बजाय, बालों को पोनीटेल में बांधें। साथ ही, यदि आप चाहें तो बालों का जूड़ा बनाकर भी सज्जन और सुविधाजनक हेयर स्टाइल चुन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन पहनें इन रंगों के कपड़ें, देवी पूजा के लिए हों खास तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
makeup - फोटो : Adobe stock
हल्का मेकअप रखें
पूजा के दौरान मेकअप को हल्का रखना बेहतर होता है। भारी मेकअप करने से आपका लुक प्रभावित हो सकता है। खासतौर पर सफेद रंग के आउटफिट के साथ हल्का मेकअप ही अच्छा लगता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें