फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Special Mehndi: हाथों की मेहंदी से लोगों को कहें 'ईद मुबारक', यहां देखें इसके लेटेस्ट डिजाइन

Sun, 30 Mar 2025 04:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कल यानी कि 31 मार्च को भारत में ईद का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आज महिलाएं अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचाएंगी। यहां हम आपको मेहंदी की ही लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
हाथों की मेहंदी से लोगों को कहें 'ईद मुबारक', यहां देखें इसके लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : Adobe stock
Eid Special Mehndi:  आज सउदी अरब में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है, जिसके आधार पर कल यानी कि 31 मार्च को भारत में ईद मनाई जाएगी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, 10वें शव्वाल की पहली तारीख और रमजान के महीने के आखिरी दिन चांद का दीदार करने के बाद ही ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। इस दिन से पहले लोग महीने भर रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और आखिर में ईद के दिन खुशियां मनाते हैं। इस दिन महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं।

जब बात महिलाओं के सजने की हो रही है और मेहंदी का जिक्र न हो, ये तो हो ही नहीं सकता। इसी के चलते हम यहां आपको मेहंदी की कुछ ऐसी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसको देखकर आप अपने हाथों पर भी मेहंदी रचा सकती हैं। मेहंदी की ये डिजाइंस आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देंगी। आइए आपको भी मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

यदि आपको भरे-भरे बाथ मेहंदी लगाना पसंद है तो अपने लिए इस डिजाइन का चयन करें। ऐसी डिजाइन आप हाथ के आगे की तरफ और पीछे की तरफ दोनों साइड लगा सकती हैं। अपनी भरे हाथ मेहंदी के सबसे ऊपर आपको बस चांद बनवाकर उसमें ईद मुबारक लिखवाना है। इससे आपकी मेहंदी में चार चांद लग जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

अपनी मेहंदी पर सिर्फ चांद बनाकर भी आप हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसके लिए हथेली के बीचों बीच चांद बनाएं और उसपर ईद मुबारक लिखवाएं। चाहें तो चांद के आस-पास छोटे-छोटे सितारे बना दें, ताकि हथेली भरी-भरी दिखे.

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

इस तरह का डिजाइन वाला चांद यदि आप अपनी मेहंदी में बनवाएंगी तो आपके हाथों की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएंगे। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको हथेली के बीच में चांद बनाना पड़ेगा और उंगलियों पर भी थोड़ी सी डिजाइन बनानी पड़ेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

सिंपल सी किसी डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए भी अपने हथेली पर आपको बस खूबसूरत सा चांद बनाना है। चाहें तो खाली हथेली में ईद मुबारक लिखें। इससे भी आपके हाथ प्यारे दिखेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवीं डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

यदि कुछ अलग डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ये आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। ऐसी डिजाइन आजकल की यंग लड़कियों को काफी पसंद आती है। ऐसे में आप भी इसका चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठवीं डिजाइन - फोटो : instagram
छठवीं डिजाइन

अपने हाथों के पीछे की तरफ आप ऐसी डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए हाथों पर खूबसूरत से छोटे-छोटे झूमर बनाएं। इसके साथ चांद बनाना न भूलें। ये सभी डिजाइन्स आसान हैं और हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में भी मददगार हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें