फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: इतने तरीके के होते हैं लड़कियों के स्वेटर, क्या आप जानती हैं नाम?

Sun, 26 Dec 2021 10:36 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
sweater - फोटो : instagram
सर्दियों में स्वेटर तो सभी पहनते हैं। जिसमे अलग-अलग स्टाइल और डिजाइन शामिल होती है। लेकिन बात इन सारे स्वेटर के डिजाइन के नाम की आती है तो बहुत ही कम लड़कियों को इसकी जानकारी होती है। अलग-अलग डिजाइन में आने वाले इन स्वेटर के नाम भी खास होते हैं। अगर आपने भी अभी तक केवल टर्टल नेक स्वेटर या कार्डिगन के बारे में ही सुना है तो जान लें स्वेटर के इतने सारे टाइप होते हैं। आगे की स्लाइड में जानें इन सारे स्वेटर के नाम और डिजाइन। 
विज्ञापन

2 of 6
sweater - फोटो : instagram
कार्डिगन
कार्डिगन स्वेटर के बारे में तो आप जानती ही होंगी। ज्यादातर मम्मियां इस तरह के स्वेटर को पहनना पसंद करती हैं। सिंपल से फ्रंट बटन वाले और फुल स्लीव वाले इन स्वेटर का ट्रेंड कभी भी खत्म नही होता है। हालांकि इन कार्डिगन में भी बहुत सारे डिजाइन आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone - फोटो : Social Media
टर्टल नेक
दीपिका पादुकोण को पिछले कुछ दिनों से टर्टल नेक स्वेटर में देखा जा रहा है। जिसके बाद से ये लड़कियों के बीच पसंद किए जा रहे हैं। इस तरह के स्वेटर में गर्दन में पूरी तरह से कवर होता है और ये नीचे की तरफ फोल्ड होता है। टर्टलनेक स्वेटर को ही रोल नेक स्वेटर और पोलो नेक भी कहा जाता है। 

4 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
पुलओवर स्वेटर
राउंड नेक वाले ये स्वेटर सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसमे कोई बटन नहीं लगा होता है और ये जींस वगैरह के साथ काफी क्लासी लुक देते हैं। वहीं ठंड से बचाने में भी ये कामयाब रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
sweater - फोटो : instagram
क्रू नेक स्वेटर
क्रू नेक स्वेटर गोल नेकलाइन और बिना कॉलर के होते हैं। इनकी डिजाइन इसे कैजुअल लुक देने के साथ ही काफी आरामदेह भी बनाते हैं। क्रू नेक स्वेटर को आप फॉर्मल लुक में आसानी से कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sweater - फोटो : instagram
ब्वॉयफ्रेंड स्वेटर
इस तरह के स्वेटर बाजार में इन दिनों खूब आ रहे हैं। जिसे लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं। ब्वॉयफ्रेंड जींस की तरह ही ये भी होते हैं। इनकी डिजाइन ढीली-ढाली होती है। दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट हैं और आपको ट्रेंडी लुक देने में मदद करेंगे। *
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें