भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन इस साल 22 अगस्त को मनाया जाएगा। हर साल राखी के इस शुभ अवसर पर बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं। बहनों में इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। वह इस दिन के लिए न सिर्फ खूबसूरत राखियां खरीदती हैं, बल्कि हाथों में मेहंदी भी रचवाती हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से मार्केट में जाकर मेहंदी लगवाना भारी पड़ सकता है। रक्षाबंधन पर हाथों में मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए कोरोना के डर से अपनी कलाइयों को सूना रखने के बजाए, खुद घर पर ही मेहंदी के लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन बनाएं। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ट्रेंडी मेहंदी आइडियाज के बारे में बताने जा रहें हैं, इसके लिए आप मेहंदी का कोन बाजार से खरीदकर ला सकते हैं, नहीं तो मेहंदी को घर में भिगोकर भी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस राखी मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन के बारे में।