भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर साल बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बहनें इस दिन अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी सदैव रक्षा का वादा देते हैं। इस दिन के लिए बहनें खास तैयारियां करती हैं। वे बाजार जाकर भाई के लिए अच्छी राखियां खरीदती हैं, अपना मेकअप करवाती हैं और खुद के लिए एक शानदार ड्रेस भी लेती हैं, ताकि राखी के दिन वे बेहद प्यारी और सुंदर लग सके। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि लड़के इस दिन के लिए खुद के लुक पर कुछ खास काम नहीं करते हैं। लेकिन आप चाहें तो इस राखी आप सबसे अलग दिख सकते हैं, जिससे यकीनन आपकी बहन भी आपके ड्रेसिंग सेंस को देखकर खुश हो सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इस रक्षाबंधन कौन सी ड्रेस पहन सकते हैं।