फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: किसी भी ट्रेडिशनल ड्रेस पर पहनें ये राजस्थानी गहने, साड़ी से लेकर सलवार सूट की बढ़ाएंगे शोभा

Sat, 12 Feb 2022 11:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थानी गहने - फोटो : instagram/kritisanon
भारत अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। देश की संस्कृति हमारे पहनावे में ही दिख जाती है। बाजार में कई तरह के आउटफिट का चलन आता है और चला जाता है लेकिन भारतीय पारंपरिक परिधानों का अस्तित्व जैसे का तैसा है। हालांकि समय के मुताबिक, भारतीय पारंपरिक परिधानों में फ्यूजन, मॉडर्न टच दिया जाने लगा है। लेकिन आज भी किसी खास मौके,पूजा या शादी समारोह में लोग पारंपरिक परिधान कैरी करते हैं। इतना ही नहीं पारंपरिक लुक को पूरा करने के लिए परिधान के साथ ही ट्रेडिशनल ज्वेलरी का भी अपना महत्व है। देश में कई राज्यों के पारंपरिक गहने दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। जैसे महाराष्ट्रियन गहने या राजस्थानी ज्वेलरी। अधिकतर फिल्मों में आपको अभिनेत्रियां ऐसी ही ट्रेडिशनल ज्वेलरी में नजर आ जाती हैं। साड़ी हो या लहंगा, सलवार सूट हो या शरारा-गरारा हर तरह के पारंपरिक परिधानों के साथ आप इन ज्वेलरी को पेयर करके खुद को आकर्षक लुक दे सकती हैं। अगर आप भी किसी खास मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने वाली हैं, तो राजस्थान के पारंपरिक गहनों से खुद को अधिक प्रभावशाली बना सकती हैं। चलिए जानते हैं किस तरह के परिधानों पर पहनें राजस्थानी गहने।
विज्ञापन

2 of 5
राजस्थानी गहने - फोटो : instagram/raashiikhanna
मांग टीका

किसी शादी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो राजस्थानी मांग टीका आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। राजस्थानी मांग टीके को गोल पासा भी कहते हैं। इसे आप साड़ी या लहंगे पर कैरी करके आकर्षक लग सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राजस्थानी गहने - फोटो : instagram
नथ

राजस्थानी नथ न केवल आपके पारंपरिक लुक को पूरा करेगी, बल्कि आपके चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा देगी। नोज रिंग की तरह की यह नथ कैरी करके आप क्लासी लुक अपना सकती हैं। साड़ी या हैवी अनारकली सूट पर आप नथ को पहन सकती हैं। शादीशुदा महिलाओं पर नथ काफी जंचती है।

4 of 5
राजस्थानी गहने - फोटो : instagram/weddingwireindia
लाख की चूड़ियां

चूड़ियां श्रृंगार का प्रमुख भाग है। राजस्थानी चूड़ियां देशभर में मशहूर हैं। उन्हें लाख की चूड़ियाँ कहते हैं। इन चूड़ियों को राजस्थानी हस्तशिल्प कलाओं के जरिए तैयार किया जाता है। आप साधारण सूट से लेकर साड़ी व घाघरा चोली तक पर राजस्थानी चूड़ियां पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजस्थानी गहने - फोटो : instagram/kritisanon
हाथ फूल

इन दिनों हथफूल का ट्रेंड है। वैसे तो बाजार में कई तरह के हथफूल मिल जाएंगे, लेकिन पारंपरिक लुक को प्रभावी बनाने के लिए राजस्थान के ट्रेडिशनल हथफूल को अपने हाथों पर सजा सकती हैं। आप राजस्थानी हथफूल के साथ पाटल, कंगन, कड़ा, छल्ली आदि भी कैरी कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें