पार्टी आउटफिट
- फोटो : instagram/kritisanon
पैंट के साथ क्राॅप टाॅप
दोस्तों के साथ पार्टी कर रही हैं और स्टाइलिश व क्लासी लुक चाहिए तो क्राॅप टाॅप के साथ पैंट को टीमअप करके खुद को स्टाइल दे सकती हैं। सर्दियों का मौसम है, इसलिए मैचिंग ब्लेजर या जैकेट से खुद को स्टाइल करें। डेनिम जींस और जैकेट को पेयर करके भी क्राॅप टाॅप, ब्रालेट या ट्यूब टॉप को अपना सकती हैं। पैंट के साथ हील्स, वैली या वेजेस पहन सकती हैं। चाहें तो सहज दिखने के लिए शूज भी पहन सकती हैं।