फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: न्यूड मेकअप करना चाहती हैं तो ट्राई करें ये टिप्स

Mon, 05 Dec 2022 10:52 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
इन दिनों न्यूट्रल या न्यूड टोन मेकअप काफी ज्यादा चलन में है। एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक्स को देखने के बाद लड़कियां इस मेकअप को काफी पसंद भी कर रही हैं। न्यूड टोन मेकअप करना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे की सही लुक आए और कम मेकअप में भी आप खूबसूरत लगें। रात की पार्टी से लेकर दिन के फंक्शन के लिए न्यूड मेकअप को ट्राई किया जा सकता है। बस इन चीजों को साथ में अप्लाई करें। तो चलिए जानें किस तरह से न्यूड मेकअप कर आप और भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रिया सरन - फोटो : instagram
न्यूड मेकअप के सबसे खास टिप्स
जब भी न्यूड मेकअप करना हो तो अपने स्किन टोन का ध्यान रखकर ही आईशैडो और लिपस्टिक खरीदें। न्यूड टोन के लिए ब्राउन शेड के आईशैडो और पिंक शेड की लिपस्टिक काफी खूबसूरत लगेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करना हो अगर शादी की पार्टी के लिए मेकअप
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। अगर आप रात की पार्टी में न्यूड टोन मेकअप करना चाहती हैं। तो आईशैडो के साथ थोड़ा सा शिमर इस्तेमाल करें। ये काफी खूबसूरत लगेगा और रात की लाइटिंग में आपकी आंखों को उभारेगा। ब्राउन शेड के अपनी स्किन टोन से मैच करे आईशैडो के साथ शिमर लगाएं। साथ ही लिपस्टिक को ग्लॉसी या मैट अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं। 

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
जब हो दिन का फंक्शन
अगर आप किसी खास मौके पर दिन की रोशनी में शामिल हो रही हैं। तो अपने न्यूड टोन मेकअप को खास बनाने के लिए विंग्ड आईलाइनर लगाएं। ये आपकी आंखों को उभारेगा और खूबसूरत दिखाएगा। साथ में चिकबोंस पर केवल हाईलाइटर लगाकर नेचुरल खूबसूरत बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mira kapoor - फोटो : instagram
होना हो क्रिसमस पार्टी में शरीक
अगर आप वेस्टर्न ड्रेस पहनकर किसी डिस्को पार्टी या क्रिसमस पार्टी में शामिल होने की तैयारी में हैं। तो आप अपने बेस को हाईलाइट करें। ग्लिटरी बेस लगाकर आप स्किन को खूबसूरत बनाएं। साथ में आई मेकअप के लिए ब्रांजर लगाएं और ऑरेंज शेड की लिपस्टिक से खूबसूरती को बढाएं।
इस तरह से किए गए न्यूड शेड मेकअप आपको बेशक खूबसूरत बनाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें