Fashion Tips: महिलाएं अपने लुक को अधिक आकर्षक बनाने के लिए ट्रेंडी आउटफिट्स के साथ ही तरह तरह के एक्सेसरीज कैरी करती हैं। इन एक्सेसरीज में महिलाओं की ज्वेलरी भी शामिल है। हार और नेकलेस लेकर झुमके, अंगूठी, कंगन-चूड़ियों से लुक को पूरा करती हैं। इन ज्वेलरी और एक्सेसरीज को कैरी करना आसान होता है लेकिन इन्हें संभालकर रखना थोड़ा झंझटी काम लगता है। अगर आप को नेकपीस या नेकलेस पहनने का शौक है और अलग अलग मौकों पर कई स्टाइल के नेकपीस का कलेक्शन आपके पास है तो इन्हें रखते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। नेकलेस का कलेक्शन होने पर हो सकता है कि आप सभी नेकपीस को एक ही बॉक्स में रख देती हों, इससे जब उन्हें पहनने के लिए निकालती हैं तो सारे नेकलेस की जंजीरें आपस में उलझ जाती हैं। इन्हें अलग करने में वक्त लग जाता है। वहीं एक साथ रखने पर उनका रंग भी फीका पड़ने लगता है और महज एक बार नेकपीस पहनने पर वह पुराने लगने लग सकते हैं। अगर नेकपीस के उलझने और रंग फीका पड़ने की समस्या आपके साथ भी होती है, तो इन आसान से स्टेप्स को अपनाकर अपने नेकलेस, गले की जंजीरों को आसानी से नया बनाए रख सकते हैं।