फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips : दिखना है स्टाइलिश तो कपड़े खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 16 May 2023 03:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मार्ट शॉपिंग के इन टिप्स को ध्यान में रखकर आप ना सिर्फ अपने पैसे भी बचा सकते हैं बल्कि इससे आप स्टाइलिश भी दिखेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
Online Shopping Tips - फोटो : Istock
Fashion Tips : आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो स्टाइलिश नहीं दिखना चाहता। हर कोई ये चाहता है कि जब वो तैयार होकर निकले तो लोग उनकी तारीफ करें। ऐसे में लोग शॉपिंग में कोई कमी नहीं छोड़ते। वो ट्रेंड के हिसाब से कपड़े बदलते हैं। जिसके चलते उनकी अलमारियों में कपड़ों की भरमार हो जाती है। ज्यादा शॉपिंग करने वाले लोग कई बार जल्दबाजी में ऐसे कपड़े भी खरीद लेते हैं जो देखने में तो अच्छे लगते हैं, पर या तो उन्हें फिट नहीं आते, या फिर उनकी क्वालिटी खराब होती है। इसके बाद वो कपड़े पहनने में भी नहीं आते।

इसी के चलते आपको आज हम स्मार्ट शॉपिंग के बारे में बताएंगे। स्मार्ट शॉपिंग के इन टिप्स को ध्यान में रखकर आप ना सिर्फ अपने पैसे भी बचा सकते हैं बल्कि इससे आप स्टाइलिश भी दिखेंगे। स्मार्ट शॉपिंग में कुछ ऐसा अलग नहीं करना है, बस कपड़े खरीदते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। 
विज्ञापन

2 of 5
shopping - फोटो : facebook
कपड़े के रंग का रखें ध्यान

कपड़े खरीदते वक्त उसके रंग का खास ध्यान रखें। कपड़ा ऐसे रंग का होना चाहिए जो आप पर अच्छा लगता हो। अगर आप अजीब रंगों के कपड़े खरीद लेंगे तो या तो उसे पहनेंगें नहीं या फिर पहन कर अजीब से लगेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
shopping - फोटो : social media
साइज का रखें ध्यान 

कपड़े खरीदते वक्त अपने साइज का ध्यान रखें। पतले लोगों पर ज्यादा ढीले कपड़े अच्छे नहीं लगते। वहीं जो लोग मोटे होते हैं, उन पर ज्यादा टाइट कपड़े नहीं जचते।

4 of 5
Check Shirt - फोटो : instagram
लड़कों को लेने चाहिए ऐसे कपड़े

अगर आपका शरीर दुबला-पतला है और आपको चेक के कपड़े पसंद हैं तो आप महीन चेक को प्राथमिकता दें। पर, यदि आप थोड़े मोटे हैं तो चौड़े चेक को ही प्राथमिकता दें। चौड़े चेक में शरीर पतला लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Clean Washing Machine - फोटो : Istock
मटेरियल का रखें ध्यान

कपड़े खरीदते वक्त उसके फैब्रिक की क्वालिटी का खास ध्यान रखें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो पहली ही धुलाई में आपके लाए हुए नए कपड़े खराब हो सकते हैं। खराब क्वालिटी के कपड़े देखने में भी अजीब लगते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें