फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: उम्र की बेड़ियों को तोड़कर करें कपड़ों का चयन, दिखाएं अपना अलग और स्टाइलिश अंदाज

Tue, 11 Mar 2025 12:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आप बेहद खूबसूरत हैं, फिर चाहे आपकी उम्र 40 हो या उससे ज्यादा। ऐसे में क्यों केवल सूट-सलवार तक सिमट कर रहना? आप हर उम्र में अपने स्टाइल का जलवा बिखेर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 8
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
यशस्वी यादव

प्रियंका चोपड़ा, काजोल और कटरीना कैफ जैसी कई अभिनेत्रियां 40 की उम्र पार कर चुकी हैं, मगर फिर भी बेहद युवा नजर आती हैं। असल में, यह संभव हो पाता है, उनके फैशन सेंस की वजह से। अधिकतर महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ ही सजना-संवरना छोड़ देती हैं, मगर उम्र केवल नंबर है और फैशन कभी उम्र के बंधन में नहीं बंधा। ऐसे में आप बेशक उम्र के किसी भी पड़ाव पर क्यों न हों, अपने स्टाइल का जलवा बिखेर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 8
गहरे रंगों का चुनाव - फोटो : instagram
गहरे रंगों का चुनाव

उम्र बढ़ने के साथ हल्के रंग या पेस्टल शेड्स के बजाय गहरे रंगों को आप चुन सकती हैं। ब्लैक, नेवी ब्लू और डार्क ग्रीन जैसे रंग आपको बेहतर लुक दे सकते हैं। इसके अलावा पिंक, ब्लैक, ऑलिव ग्रीन जैसे रंग आपको फ्रेश और यंग लुक देते हैं। इसके साथ ही मोनोक्रोम लुक यानी एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स ट्राई करें, जो आपको लंबा और स्लिम लुक देने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
स्टाइल से हटकर - फोटो : instagram
स्टाइल से हटकर 

इस उम्र में आप बड़े-बड़े प्रिंट्स और भारी एंब्रॉयडरी वाले आउटफिट को महत्व दें। फ्लोरल, पोल्का डॉट्स और स्ट्राइप्स वाले कपड़े पहनें। ये आपको जवां और फ्रेश लुक देंगेे। अगर आप हल्के फैब्रिक और सोबर डिजाइन पसंद करती हैं तो को-ऑर्ड सेट चुनें। को-ऑर्ड सेट आजकल खूब ट्रेंड में हैं, जो आपको स्टाइलिश और यंग बनाते हैं।

4 of 8
परफेक्ट फिटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
परफेक्ट फिटिंग

ढीले-ढाले या बहुत टाइट कपड़े आपके लुक को बिगाड़ सकते हैं। सही फिटिंग के कपड़े न केवल आपको स्टाइलिश बनाएंगे, बल्कि एक खूबसूरत शेप भी देंगे। कपड़ों की सही फिटिंग आपके आत्मविश्वास को बढ़ा देती है। टेलर से सिलवाए या अच्छी सिलाई वाले आउटफिट्स आपको एलिगेंट लुक देते हैं। अधिक स्ट्रक्चर्ड आउटफिट्स, जैसे कि वेल-फिटेड ब्लेजर्स, पेंसिल स्कर्ट्स और ए-लाइन ड्रेसेस आपको एक स्लिम और ग्रेसफुल लुक देती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
हेयर स्टाइल - फोटो : Adobe stock
हेयर स्टाइल

हेयर स्टाइलिंग भी आपकी उम्र को बढ़ा या घटा सकती है। छोटे और लेयर्ड हेयरकट से आप ज्यादा यंग और फ्रेश दिख सकती हैं। इसलिए एक ट्रेंडी लॉन्ग वेव्स, शोल्डर लेंथ हेयरकट या सॉफ्ट लेयर्स आप ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अपने बालों में वॉल्यूम बनाए रखने के लिए अच्छे हेयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

6 of 8
डार्क फुटवियर - फोटो : instagram
डार्क फुटवियर 

फुटवियर आपके ओवरऑल लुक को प्रभावित करता है। हाई हील्स आपको लंबा और ग्रेसफुल लुक देती हैं, मगर ज्यादा ऊंची हील्स न पहनें। इसके बजाय ब्लॉक, किटन हील्स या स्टाइलिश स्नीकर्स को पहनें। आप पेस्टल रंगों के आउटफिट के साथ डार्क कलर के फुटवियर चुनें।
विज्ञापन

7 of 8
एक्सेसरीज से एलिगेंट लुक - फोटो : instagram
एक्सेसरीज से एलिगेंट लुक

अगर आपको भारी-भरकम ज्वेलरी पसंद नहीं है तो कपड़ों के साथ एलिगेंट एक्सेसरीज को चुनें। स्टेटमेंट ईयररिंग्स, मिनिमलिस्ट चेन, स्टाइलिश रिस्ट वॉच और ट्रेंडी हैंडबैग आपको क्लासी लुक देंगे। इसके साथ ही स्कार्फ, बेल्ट और स्टाइलिश सनग्लासेस जैसी छोटी एक्सेसरीज भी आपके लुक को आकर्षक और शानदार बना देती है।
विज्ञापन

8 of 8
दिखें अलग और स्टाइलिश - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
दिखें अलग और स्टाइलिश

जयकीर्ति सिंह, फैशन डिजाइनर का कहना है कि स्टाइलिश दिखने के लिए सबसे जरूरी है, फैशन सेंस होना। अगर आप ढलती उम्र में सिंपल और प्लेन कुर्ते पहनेंगी तो आपकी उम्र अधिक लगेगी। ऐसे में आप इनके साथ धोती या पैंट्स ट्राई करें। इसके अलावा आप कपड़ों के साथ हल्की एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।

अगर आपके कपड़े बोरिंग हैं, तो आप ब्राइट कलर के शूज चुन सकती हैं। अगर आपके कपड़े और लुक थोड़े इंटरेस्टिंग होंगे तो सब आपकी पर्सनैलिटी पर ध्यान देंगे। आप युवा दिखने के लिए आउटफिट से लेकर हेयर स्टाइल तक कुछ अलग और स्टाइलिश चुन सकती हैं। याद रखें, आप एक अच्छे फैशन सेंस और आत्मविश्वास के साथ किसी भी उम्र में खुद को ग्रेसफुल, सुंदर और स्टाइलिश बना सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें