नेचुरल नाखूनों को नुकसान
- फोटो : Adobe stock
नेचुरल नाखूनों को नुकसान
डॉ. अमित कुमार मीणा, सीनियर रेजिडेंट त्वचा विज्ञान विभाग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली का कहना है कि असल में, जब आप नकली नाखून लगवाती हैं तो पहले असली नाखूनों को घिसा जाता है, जिससे वे कमजोर हो जाते हैं। लंबे समय तक आर्टिफिशियल नेल्स लगाए रहने से नेचुरल नाखून पतले हो सकते हैं।
वहीं अगर नकली नाखून गलत तरीके से निकाले जाएं तो असली नाखूनों को नुकसान हो सकता है। नकली नाखूनों में बैक्टीरिया भी जमा हो सकते हैं, खासकर अगर उनकी ठीक से सफाई न की जाए। इसलिए नाखूनों की ठीक से देखभाल करें। उन्हें नियमित रूप से साफ करें, क्यूटिकल को पुश करें और मॉइश्चराइज करें। अगर आपको त्वचा में जलन या एलर्जी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।