फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: गंजापन बिगाड़ रहा है लुक, ये टिप्स फॉलो करके दिखेंगे खूबसूरत

Fri, 23 Jun 2023 02:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार लोग अपना सिर मुंडवा लेते हैं, जिसकी वजह से उनका लुक खराब हो जाता है। ऐसे में कुछ तरीकों को अपनाकर आप स्टाइलिश दिख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
ven diesel - फोटो : instagram
Fashion Tips: गंजापन कोई अभिशाप नहीं है, पर लोग गंजे होने के बाद खुद को बाकियों के अलग समझने लगते हैं। उनका आत्मविश्वास लोगों से कम हो जाता है। उन्हें लगने लगता है कि कहीं कोई उनका मजाक ना उड़ाए, जबकि ऐसा नहीं है। गंजेपन के चलते लोग हर वक्त कैप लगाए रहते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे बड़े सितारे हैं जो गंजे हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड के सुपरस्टार वेन डीजल के साथ-साथ  WWE चैंपियन से हीरो बने द रॉक यानी ड्वेन जॉनसन का नाम शामिल है।

ये सभी अपने गंजेपन की वजह से ही फेमस हैं। इनका लुक सबसे अलग रहता है। गंजे होने के बावजूद इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जो सबसे जुदा है। ये देखने में काफी हैंडसम लगते हैं। अगर आप भी गंजे हैं या गंजेपन से परेशान हैं तो कुछ टिप्स अपनाकर कूल दिख सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। 




 
विज्ञापन

2 of 5
bald
कपड़ों का रखें ध्यान

अगर आपके सिर पर बाल नहीं हैं तो अपने कपड़ों का खास ध्यान रखें। न तो आपके कपड़े ज्यादा ढीले होने चाहिए और ना ही ज्यादा टाइट। अगर आप फिटिंग के कपड़े पहनेंगे तो स्टाइलिश लग सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bald
दाढ़ी का रखें ध्यान

गंजे लोगों को कभी क्लीन शेव नहीं करवाना चाहिए। हमेशा अपने दाढ़ी को अपडेट करते रहें। दाढ़ी हमेशा अपने चेहरे के आकार के हिसाब से ही रखें। अगर आप बेतरतीब दाढ़ी रखेंगे तो आपका लुक बिगड़ सकता है। 

4 of 5
विन डीजल - फोटो : सोशल मीडिया
फिटनेस का रखें ध्यान

अगर आपके सिर पर बाल नहीं हैं तो आप अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखें। अगर आपका पेट निकला होगा तो इससे आपका गंजापन और ज्यादा दिखेगा। अच्छी फिटनेस की वजह से आपका लुक स्टाइलिश दिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bald man - फोटो : file photo
बनवा सकते हैं टैटू

अगर आप गंजे हैं तो अपनी गर्दन से लेकर हाथों और पीठ पर टैटू बनवा सकते हैं। टैटू आपको स्टाइलिश लुक देगा। इससे लोगों का ध्यान आपके गंजेपन पर भी नहीं जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें