फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: गर्मी में चुभती घमौरियां कर रही हैं परेशान तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Thu, 22 Jun 2023 03:56 PM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आपको भी गर्मी के मौसम में घमौरियां परेशान कर रही हैं तो इससे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू तरीके अपना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
heat rash - फोटो : social media
Skin Care: जून का महीना चल रहा है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। हर कोई राहत पाने के लिए कई तरीके के घरेलू नुस्खे अपना रहा है, उसके बाद भी लोगों के सामने विभिन्न तरीके की परेशानियां खड़ी हो रही हैं। गर्मी के इस मौसम में ज्यादातर लोग घमौरियों से काफी परेशान रहते हैं। घमौरियों की वजह से कपड़े पहनने तक में दिक्कत होने लगती है। घमौरियों में शरीर के कई हिस्से जैसे गर्दन, पीठ, कमर, सीने, कई बार चेहरे पर भी छोटे-छोटे लाल दाने हो जाते हैं, जिसमें खुजली, जलन होती है।

ऐसा उन लोगों के साथ ज्यादा होता है, जिसे पसीना ज्यादा आता हो। इसके साथ ही जो लोग ज्यादा टाइट कपड़े पहनते हैं, उनको भी इससे जूझना पड़ता है। आप कितना भी दवाईयों का इस्तेमाल कर लें, लेकिन इससे छुटकारा नहीं पा सकते। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनको अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
multani mitti
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

अगर आप घमौरियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच गुलाब जल डाल कर इसका पेस्ट बना लें। इसे उस जगह पर लगाएं, जहां घमौरियों के दाने हो रहे हों। इससे आपके शरीर में जलन कम होगी। इसके साथ ही फंगल इंफेक्शन में भी कमी आएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलोवेरा

एलोवेरा के इस्तेमाल से आपको जलन में राहत मिल सकती है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस एक कटोरी में एलोवेरा का जेल लेना है। इस जेल को प्रभावित जगह पर अप्लाई करना है। अपन आप सोते वक्त इसका इस्तेमाल करेंगे तो आपको जल्दी राहत मिलेगी। 

4 of 6
ice cube - फोटो : getty
आइस क्यूब

बर्फ के टुकड़े घमौरियों से निजात दिलाते हैं। इसे बस कॉटन के कपड़े में बांधकर प्रभावित जगह पर घुमाएं। इसके इस्तेमाल से घमौरियों में होने वाली जलन और खुजली से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
नीम की पत्ती - फोटो : Pixabay
नीम की पत्ती

इसके इस्तेमाल के लिए आपको आधे लीटर पानी में नीम की साफ पत्तियों को उबालना है। जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे प्रभावित जगहों पर लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दही के फायदे - फोटो : iStock
दही

हर घर में आपको दही तो मिल ही जाएगा। इसे अगर आप घमौरियों पर लगाएंगे तो आपको काफी राहत मिलेगी। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें