फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Trends: 2023 में रोजी चिक्स से लेकर ग्लॉसी लिप्स का रहेगा ट्रेंड

Sun, 25 Dec 2022 12:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
makeup - फोटो : istock
2022 खत्म होने को है, साथ ही नए साल का सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल के बदलने के साथ ही बहुत सारी चीजें बदल जाएंगी। ऐसे में मेकअप लुक कैसे पुराना हो सकता है। साल 2023 में मेकअप के भी कई नए ट्रेड दिखेंगे। जिसमे ये पांच को आप आसानी से फॉलो कर सकती हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो खास मेकअप लुक जिसे आप चेहरे पर अप्लाई करना चाहेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
lipstick - फोटो : istock
स्टेटमेंट लिप्स
न्यूड शेड और मैट लिप कलर का ट्रेंड काफी समय से चल रहा है। लेकिन नए साल पर आपको स्टेटमेंट लिप्स का ट्रेड देखने को मिलेगा। बोल्ड लिप कलर जिसमे डार्क कलर की लिप आउटिंग के साथ लिप्स को शेप दिया जाएगा। साथ ही मैट फिनिश के बजाय ग्लॉसी लिप को चुनें, ये इस साल आकर्षक लगेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
makeup - फोटो : istock
मैटेलिक आईशैडो
आंखों को खास शेप देने के लिए आई लाइनर तो ट्रेंड में रहेगा ही आई शैडो पैलेट में मैटेलिक कलर का ट्रेंड देखने को मिलेगा। अगर आप बोल्ड मेकअप को फॉलो करना चाहती हैं तो नाइट पार्टी के लिए खास मैटेलिक कलर ट्रेंडी लुक देंगे।

4 of 5
hina khan - फोटो : instagram
रोजी चिक्स
केवल ब्रांजर और हाईलाइटर पुराना हो चुका है। गालों को लाल और गुलाबी कर खूबसूरती को बढ़ाने का ट्रेंड चल रहा है। साल 2023 में भी रोजी चिक्स का ट्रेंड रहेगा। गाल और नाक की टिप पर ब्लश इस साल भी पसंद किया जाएगा। तो आप अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेझिझक पिंक, रेड और आरेंज कलर के ब्लश का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
eye makeup
आंखों को दे ड्रामेटिक लुक
आंखों पर मैटेलिक आईशैडो के साथ विंग्ड आईलाइनर का ट्रेंड बना रहेगा। बस विंग्ड थोड़ा ज्यादा लंबे और शार्प रहेंगे। तो अगर आप कैट आई और विंग आईलाइनर की दीवानी है तो इस साल भी ये ट्रेंड में बना रहेगा। मार्केट में हाई क्वालिटी के शार्प ब्रश वाले आई लाइनर मिल जाएंगे। जिसे इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें