Fashion Tips: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर कार्यक्रम में कैरी करना पसंद करती हैं। चाहे शादी-विवाह हो या फिर पार्टी, साड़ी हर इवेंट में पहनी जा सकती है। साड़ी पहनने के बाद लुक काफी एलिगेंट और खूबसूरत लगता है। अब तो साड़ी को ग्लैमरस अंदाज में भी लड़कियां कैरी करती हैं, जो देखने में भी अच्छी लगती है।
साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए हमेशा ब्लाउज का काफी अहम किरदार होता है। ऐसे में हर महिला के पास पांच तरह के ब्लाउज अवश्य ही होने चाहिए। यदि आपको साड़ी पहनने का शौक है तो अपने कलेक्शन में इस तरह के ब्लाउज अवश्य ही शामिल करें। इन ब्लाउज के साथ आप कभी भी, कोई सी भी साड़ी मैच कर सकती हैं। इन्हें पहनकर आपका लुक प्यारा दिखेगा।