फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips : ऑफिस से पार्टी तक के लिए बेस्ट हैं यामी गौतम के 4 वेस्टर्न लुक

Sun, 15 Jan 2023 03:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस से पार्टी तक के लिए बेस्ट हैं यामी गौतम के 4 लुक - फोटो : instagram
Fashion Tips : आज के समय में हर कोई ट्रेंड के हिसाब से स्टाइलिश दिखना चाहता है। पर, कई तरह के आउटफिट ऐसे होते हैं जो देखने में तो साधारण से लगते हैं लेकिन उन्हें संभालना काफी मुश्किल होता है। खासकर जब बात आती है वेस्टर्न लुक की तो इसे कैरी करना हर किसी के बस में नहीं है। वेस्टर्न आउटफिट के ट्रेंड और इसे पहनने के तरीके को जानने के लिए लोग बॉलीवुड की एक्ट्रेस को फॉलो करते हैं।

अगर बात करें पॉवर लुक की तो यामी गौतम को इस मामले में स्टाइल आइकॉन कहा जा सकता है। हाल ही के दिनों में उन्होंने अपने कई ऐसे लुक्स की फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें पहन कर आप भी बोल्ड और ब्यूटीफुल लग सकती हैं। इस तरह की ड्रेसेस को ऑफिस से लेकर किसी पार्टी तक में कैरी किया जा सकता है। इसको पहन कर आपका अंदाज भी अलग और हटकर दिखाई देगा।
विज्ञापन

2 of 5
शॉर्ट ड्रेस में यामी गौतम - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस

अगर आप किसी पार्टी या ऑफिस में शॉर्ट ड्रेस कैरी करना चाहती हैं तो  यामी गौतम के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपको बाजार में आसानी से 1500 से 2000 तक में मिल जाएगी। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए अगर आप वेवी कर्ल्स हेयर स्टाइल कैरी करेंगी तो ये आपको काफी बोल्ड दिखने में मदद करेगा। वहीं अगर मेकअप की बात करें तो इस ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप ही बेहतर लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
फॉर्मल ड्रेस में यामी - फोटो : instagram
फॉर्मल ड्रेस 

यामी गौतम के इस फॉर्मल लुक को देखकर इससे नजर हटाना काफी मुश्किल है। ड्रेस वर्ल्ड ऑफ असरा द्वारा डिजाइन की हुई इस ड्रेस से मिलती जुलती ड्रेस आपको 1000 से 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ लेदर बूट या फिर ब्लैक रंग के सैंडिल्स भी काफी बेहतर लगेंगे। लुक को पूरा करने के लिए आप इसके साथ गोल्डन रंग के हुप्स डिजाइन के ईयररिंग पहन सकती हैं।

4 of 5
को-ऑर्ड सेट में यामी - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

मशहूर डिजाइनर दीपिका नागपाल ने यामी गौतम के इस को-ऑर्ड सेट को डिजाइन किया था। इस तरह के को-ऑर्ड सेट आपको बाजार मे आसानी से 1000 से 1500 रुपए में मिल जाएंगे। इसके साथ मेसी पोनीटेल आपको पूरा बॉस लेडी लुक देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जींस- टॉप में यामी - फोटो : instagram
जींस- टॉप

आज-कल बॉयफ्रेंड्स जींस पहनने का काफी चलन है। यामी ने भी कुछ समय पहले इस तरह की जींस को कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने येलो और व्हाइट रंग की टॉप भी पहनी थी। ऑफिस के हिसाब से ये ऐक ऐसा लुक है जिसे कैरी करके आप स्मार्ट लग सकती हैं। इस लुक के साथ वेवी हेयर काफी अच्छे लगेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें