फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइन कपड़े रिपीट करने में नहीं शर्माती, दीपिका ने इतनी बार पहनी पुरानी ड्रेस

Mon, 10 Jun 2019 10:16 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
बहुत कम ही ऐसा होता है कि बॉलीवुड सेलेब्स अपने कपड़ों के रिपीट करते दिखते हो। फैंस हर दिन अपने फेवरेट सेलेब के लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सेलेब्स पर भी अच्छा दिखने का प्रेशर बना रहता है। हर बार अच्छा दिखने के लिए वे कुछ न कुछ नया ट्राइ करते रहते हैं और कुछ भी रिपीट करने से बचते हैं, क्योंकि मीडिया में कपड़ों को रिपीट करना सुर्खिया बन जाता है। 

इन सबमें बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ऐसी भी है, जिसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। दीपिका कभी अपने कपड़ों को रिपीट करने में नहीं करताती, बल्कि वह जब-जब अपने कपड़ों को रिपीट करती हैं उसे परफेक्शन के साथ कैरी करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
एचटी अवॉर्ड में दीपिका लाल कांजीवरम साड़ी और गोल्डन जूलरी में दिखी थीं। ये साड़ी उन्हें बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के रिलीज से पहले गिफ्ट की थी। इसके साथ उन्होंने सोने का चोकर पहना जो तनिष्क का था। ठीक यही लुक उन्होंने नवम्बर 2017 में अपने एक दोस्त की शादी में भी कैरी किया था।  
विज्ञापन

3 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
आप सभी को याद होगा दीपिका ने IIFA, 2016 के लिए ये व्हाइट क्रोचेट ड्रेस पहनी थी। दीपिका ने ये ही ड्रेस शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में रिपीट की थी।

4 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण ने 2013 में चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के दौरान अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ अनारकली सूट पहना था। दीपिका ने ये ही सूट पद्मावत की स्क्रीनिंग पर भी पहना था। 
विज्ञापन

5 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका ने अपनी इस ड्रेस को भी दो अलग अलग इवेंट में कैरी किया। बस उन्होंने अपने हेयरस्टाइल और मेकअप से पूरे लुक को नया कर लिया।
विज्ञापन

6 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका ने शाहिद कपूर के बर्थडे पर ये H&M टॉप और 3.1 Phillip Lim मेटैलिक पैंट्स पहने थे। इसी आउटफिट में वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते स्पॉट हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
मेट गाला 2018 में दीपिका ने मस्टर्ड वेलवेट ब्लेजर कैरी किया था। इसे उन्होंने ब्लैक टाइट्स के साथ टीमअप किया था। ये ही लुक दीपिका इससे पहले इंडिया में एक इवेंट में कैरी कर चुकी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें