फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका ने पहने रणवीर जैसे कपड़े तो यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल, बोले- 'मेरे रंग में रंगनी वाली'

Sun, 09 Jun 2019 03:46 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, वहीं शादी के बाद से दीपिका भी इसमें पीछे नहीं है। बीती रात दीपिका रणवीर से मिलने के लिए लंदन के लिए रवाना हुईं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्हें एक दम हटकर लुक में स्पॉट किया गया। दीपिका का यह लुक देख हर कोई हैरान हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने  उन्होंने व्हाइट कलर की टी शर्ट के साथ नियॉन पैंट और मैचिंग लॉग जैकेट पहनी हुई थी। अपने इस कैजुअल लुक को उन्होंने ब्लैक बैग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया।
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका के मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और पोनीटेल कर रखी है। दीपिका का यह लुक हर किसी के लिए चौंकाने वाला था। 

4 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका के इस लुक को देख लोग कह रहे हैं कि उनपर रणवीर सिंह की संगत का गहरा असर हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- वास्तव में अब आप मिसेज रणवीर सिंह लग रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
एक ने कहा कि अगर उनके बच्चे हो और वो भी ऐसे ही कपड़े पहने तो पूरा परिवार सर्कस लगेगा। वहीं एक ने कमेंट किया दीपिका का यह लपक आंखों में चुभ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ranveer singh
बता दें, रणवीर सिंह इन दिनों लंदन में अपनी फिल्म '83 की शूटिंग कर रहे हैं। वहां उनके साथ क्रिकेट सुपरस्टार कपिल देव भी हैं। रणवीर अपने शूट से आए दिन सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें