फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के लिबास में जब रैंप पर उतरीं श्वेता बच्चन, बिग बी ने बनाया बेटी का वीडियो

Tue, 26 Mar 2019 09:25 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shweta bachchan
मायानगरी में जहां एक तरफ फैशन वीक चल रहा है वहीं एक और फैशन शो है जिसने सभी के दिलों को थाम लिया। इस फैशन शो का मुख्य मकसद है चैरिटी, और चैरिटी जैसे भले कामों के लिए तो सितारे हमेशा तत्पर रहते हैं। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने भी इस फैशन शो में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

2 of 5
karan johar
इस फैशन शो में दो डिजाइनर्स नें अपने अपने कलेक्शन की पेशकश की। पहले हैं अबु जानी और संदीप खोसला जिनके लिए शो स्टॉपर बनें करण जौहर, सोनम कपूर और श्वेता बच्चन। अमिताभ और जया बच्चन भी बेटी का हौंसला बढ़ाने के लिए इस शो का हिस्सा बनने पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ हैं शाइना एनसी की शो स्टॉपर प्रीती जिंटा, फरहान अख्तर, सुनील ग्रोवर, अमृता राव, और कनिका कपूर बने। 
विज्ञापन

3 of 5
shweta bachchan
रैंप पर श्वेता ने जैसे ही दुल्हन के लिबास में वॉक किया, हर किसी की निगाहें उन पर जा टीकी थी। उन्होंने कलरफुल लहंगे के साथ रेड जालीदार दुप्पटे से सिर को ढका हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप और हैवी ज्वैलरी पहनी थी, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी।

4 of 5
shweta nanda
श्वेता ने बहुत कॉन्फीडेंस और खूबसूरती के साथ रैंप वॉक किया। इन से भी उपर एक और बात रही, या यूं कहें की सोने पर सुाहागा तब हुआ, जब इन गेस्ट्स की भीड़ में बैठे अमिताभ और जया भी दिखाई दिए, और अमिताभ ने अपनी बेटी श्वेता की रैम्प पर चलते वक्त अपने फोन से वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam shweta karan
श्वेता एक और लुक में नजर आईं। इसमें उन्होंने व्हाइट और गोल्डन कलर का चिकनकारी अनारकली सूट पहना था। अपने लुक को उन्होंने सिल्वर इयरिंग्स के साथ माथे पे छोटी सी लाल बिंदी के साथ पूरा किया।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें