फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार सिंदूर लगाकर नजर आईं सोनम कपूर, रैंप वॉक करते हुए बोलीं 'घर मोरे परदेसिया'

Mon, 25 Mar 2019 03:05 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल हर तरह की ड्रेस में खूबसूरत नजर आती हैं। उनके जिम लुक से लेकर रेड कारपेट लुक सुर्खियों में बने हते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक लुक काफी चर्चा में है, जिसमें वह ट्रेडिशनल अवतार में सिंदूर और गजरा लगाए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor
सोनम की यह तस्वीरें मुंबई में चल रहे फैशन शो की हैं, जिसमें उन्होंने अबू जानी- संदीप खोसला के लिए रैम्प वॉक किया। सोनम ने व्हाइट और सिल्वर कलर का अनारकली सूट को प्लाजो के साथ पहन रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor
रैंप पर जैसे ही सोनम की एंट्री हुई वहां मौजूद हर शख्स उन्हें एक टक देखता रह गया। अपने लुक को पूरी तरह इंडियन टच देने के लिए उन्होंने हैवी ईयरिंग्स, गजरा और बिंदी से कम्पलीट किया था। रैम्प पर चलते-चलते सोनम कलंक के सॉन्ग 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस भी करतीं नजर आईं।

4 of 5
sonam kapoor
सोनम का यह लुक बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह था। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी के 10 महीने बाद सोनम पहली बार मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं, जिस वजह फैंस और भी ज्यादा उनकी तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar
सोनम के अलावा करण जौहर और श्वेता बच्चन ने भी रैंप वॉक किया। ये तीनों ही इस फैशन शो के शो स्टॉपर बने। श्वेता को रैंप पर देखने के लिए अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी वहां मौजूद थे। इस दौरान बिग बी और जया फ्रंट लाइन में बैठकर बेटी को चीयर करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें