एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी महिला का खिताब पा चुकी और टीवी सेंसेशन निया शर्मा अपने बोल्ड फैशन स्टाइल और हॉट फोटोशूट के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब निया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक हॉट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी एक दोस्त के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
इस वीडियो में निया काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही है। पिंक और ब्लैक कलर की मॉनोकनी में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैसी बन बना रखा है, जो उन पर काफी फब रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
अपने लुक को पूरा करने के लिए निया ने पिंक और ब्लैक मॉनोकनी के साथ गले में मोती की माला जैसा नेकपीस कैरी किया हुआ है। अगर आप भी कहीं बीच पर जाने का प्लान कर रही हैं तो आप भी निया की तरह मॉनोकनी ट्राई कर सकती हैं।
4 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
निया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जब प्रोफेशनल से बीच पर मैंने डांस सीखा। निया का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।
बता दें कि इससे पहले निया शर्मा के बिकिनी फोटो काफी वायरल हुए थे। इन तस्वीरों में वह रेड कलर की बिकिनी में नजर आई थीं। बिकिनी के ऊपर उन्होंने व्हाइट कलर का ट्रांसपेरेंट श्रग भी पहना था।